उत्तर प्रदेशभारत

‘तुझे कुत्ता बना के मारा मैंने…’ शिवा को धमकाने का नया ऑडियो, आगरा में मिली श्रद्धा की लोकेशन

‘तुझे कुत्ता बना के मारा मैंने…’ शिवा को धमकाने का नया ऑडियो, आगरा में मिली श्रद्धा की लोकेशन

श्रद्धा दुबे की कहानी

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा डेथ केस में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे फरार चल रही है. इसी बीच, शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है. ऑडियो में श्रद्धा को शिवा से गाली-गलौज करते और धमकी देते हुए सुना जा सकता है. वहीं, पुलिस श्रद्धा की तलाश में जुटी है. सूत्रों के मुताबिक, उसकी आखिरी लोकेशन आगरा के सदर इलाके में मिली है. इसके बाद लखनऊ पुलिस की एक टीम आगरा रवाना हुई है.

श्रद्धा दुबे पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह लखनऊ से आगरा कैसे पहुंची और इस दौरान कहां-कहां रुकी. लखनऊ से आगरा के बीच टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. इस मामले में आगरा पुलिस से भी मदद मांगी गई है.

श्रद्धा और शिवा की बातचीत का ऑडियो वायरल

वायरल ऑडियो में श्रद्धा दुबे कथित तौर पर शिवा शर्मा को गाली देते हुए धमका रही है.श्रद्धा कथित तौर पर कहती है, ‘ तू फट्टू है… चलो मैं तुम्हारे घर की तरफ आ रही हूं. तुम्हारे गेट के सामने बात करती हूं. तुम पंटर बटोर रहे हो. पूरा शहर हंस रहा है कि कुत्ता बना के मारा मैंने तुझे. जितना इरिटेट करेगा, उतना फैलाती जाऊंगी मैं यह बात. तू इरिटेट कर रहा है. तूने बदतमीजी की. मेरे साथ खिलवाड़ किया है तूने. तुम मुझे डिप्रेस कर रहे हो. मेरा ईगो हर्ट कर रहे हो. ‘ हालांकि, इस ऑडियो की पुष्टि टीवी9 भारतवर्ष नहीं करता है.

आगरा में मिली आखिरी लोकेशन

सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा शनिवार रात लखनऊ पहुंची थी और रविवार सुबह शहर छोड़ दिया. इसके बाद उसका एक वीडियो बयान भी सामने आया था. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि लखनऊ पहुंचने के बाद श्रद्धा कहां रुकी और किन लोगों के संपर्क में थी.

जांच में यह भी सामने आया है कि शहर छोड़ने के बाद श्रद्धा की ओर से अदालत में सरेंडर की अर्जी दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की गई थी. पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रही है. हालांकि, उसकी मौजूदा लोकेशन और सरेंडर से जुड़ी प्रक्रिया की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है.

ये भी पढ़ें- पहले कोतवाल, फिर DCP-ACP श्रद्धा दुबे काट रही फरारी, बारी-बारी नप रहे पुलिस अधिकारी

शिवा की मौत के बाद दर्ज हुई थी FIR

यह मामला 9 अक्टूबर 2026 का है. लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी. अगले दिन, 10 अक्टूबर को शिवा की मां की शिकायत पर श्रद्धा दुबे और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी.

परिवार ने श्रद्धा पर ब्लैकमेलिंग और हत्या में शामिल होने के आरोप लगाए हैं. दूसरी ओर, श्रद्धा ने अपने वीडियो बयान में इन आरोपों को खारिज करते हुए शिवा की मौत को आत्महत्या बताया था. मामले में पुलिस जांच जारी है.

(नोट- वायरल ऑडियो में गाली-गलौज है. इसलिए खबर के साथ नहीं इंबेड कर रहे हैं.)

सफी अहमद

सफी अहमद

सफी अहमद, राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार हैं और करीब डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि एक जुनून है. इसी जुनून को जमीन पर उतारते हुए उन्होंने लखनऊ की जमीनी हकीकत से लेकर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों तक की खबरों को करीब से कवर किया है. सफी अहमद की खास पकड़ क्राइम रिपोर्टिंग पर रही है. अपराध की खबरों की तह तक जाना, घटनाओं के पीछे की कहानी सामने लाना और सबसे पहले सटीक जानकारी पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख पहचान रही है.

कई बड़ी और चर्चित घटनाओं की कवरेज में सफी अहमद की सक्रिय भूमिका रही है. 2020 के कानपुर बिकरू कांड, 2022 के अलाया होटल अग्निकांड और 2026 के अलीगंज अग्निकांड जैसी घटनाओं पर उन्होंने लगातार नजर बनाए रखी और घटनाक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सबसे पहले साझा करने का प्रयास किया. ऐसी घटनाओं में 24 घंटे लगातार अपडेट रहने और खबर की तह तक पहुंचने का उनका अनुभव उनकी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण ताकत है.

सफी अहमद ने पत्रकारिता की शुरुआत एक साप्ताहिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के साथ की. इसके बाद उन्हें PPN न्यूज़, APN न्यूज़ और K न्यूज़ जैसे संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. विभिन्न संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने रिपोर्टिंग के अलग-अलग आयामों को करीब से समझा और अपनी पत्रकारिता को लगातार मजबूत किया. करीब चार वर्षों के अनुभव के बाद उन्हें TV9 भारतवर्ष के साथ काम करने का अवसर मिला. पिछले 6 वर्षों से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़े हुए सफी अहमद लखनऊ से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ खबरों को जमीन से उठाकर दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button