विश्व

Nobel Prize 2025: ‘मारिया कोरिना ने भी माना, मैं असली हकदार’, नोबेल पुरस्कार न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द! बोले- मैंने उनसे ये नहीं कहा…


वेनेजुएला की मारिया कोरीना मचाडो को साल 2024 के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया. हालांकि, वैश्विक स्तर पर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम की चर्चा जोर-शोर से की जा रही थी, लेकिन अंत में नतीजा कुछ और निकलकर सामने आया. नोबेल पुरस्कार न मिलने का दर्द डोनाल्ड ट्रंप को महसूस हो रहा है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार के ऐलान के बाद कहा कि जिस व्यक्ति को नोबेल पुरस्कार मिला, उसने मुझे फोन किया और कहा, ‘मैं इसे आपके सम्मान में स्वीकार कर रही हूं क्योंकि आप वास्तव में इसके हकदार थे. 

नोबेल पुरस्कार के ऐलान पर क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने आगे कहा, ‘हालांकि मैंने यह नहीं कहा कि इसे मुझे दे दो.’ यूएस राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि मैं खुश हूं क्योंकि मैंने लाखों लोगों की जान बचाई है.’ उन्होंने आगे कहा, आप यह भी कह सकते हैं कि यह साल 2024 के लिए दिया गया है और मैं 2024 में चुनाव लड़ रहा था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि मैंने 8 शांति समझौते करवाए हैं, एक जो 31 साल से चल रहा था.  दूसरा जो 36 साल से चल रहा था और एक जो 10 साल से चल रहा था. उन्होंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष का भी जिक्र करते हुए कहा कि इंडिया और पाकिस्तान का युद्ध खतरनाक था, जिसमें सात विमानों को मार गिराया गया.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चेहरे पर दिखी उदासी

व्हाइट हाउस में शुक्रवार (10 अक्तूबर 2025) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया के सामने आते ही इस साल अपने कार्यकाल के दौरान किए गए शांति प्रयासों की सूची दी. यह उनकी आदत बन गई है. इस दौरान वे वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो की जीत के बारे में बात करते हुए वे उदास दिखे.

व्हाइट हाउस ने क्या कहा था?

बता दें कि पुरस्कार की घोषणा के तुरंत बाद व्हाइट हाउस का रुख काफी कड़वा था. व्हाइट हाउस ने नोबेल समिति के फैसले की आलोचना करते हुए दावा किया था कि इसमें योग्यता से ज्यादा राजनीति की भूमिका है. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप शांति समझौते करते रहेंगे, युद्ध खत्म करेंगे और जानें बचाते रहेंगे. उनका दिल एक मानवतावादी है और उनके जैसा कोई नहीं होगा.’

ये भी पढ़ें: Trump Tariff: ट्रंप का गुस्सा अब जिनपिंग पर फूटा! चाइनीज प्रोडक्ट्स पर लगाया 100% टैरिफ; अमेरिका-चीन के बीच फिर छिड़ा ट्रेड वॉर

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button