खेल

Team India is going to get 5 super stars from 2024 Duleep Trophy two players can debut this year

Duleep Trophy 2024: देश में इस समय 2024 दिलीप ट्रॉफी खेली जा रही है. भारतीय क्रिकेट के फैंस इस टूर्नामेंट से जुड़ा हर अपडेट जानना चाह रहे हैं. खास बात यह है कि इस बार दिलीप ट्रॉफी में टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं. इसके अलावा कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो आने वाले वक्त में टीम इंडिया में दिखाई दे सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको पांच ऐसे खिलाड़ियों के बार में बताएंगे, जो टीम इंडिया के सुपर स्टार बन सकते हैं. 

1- मुशीर खान 

स्पिन ऑलराउंडर मुशीर खान 2024 दिलीप ट्रॉफी में इंडिया-बी के लिए खेल रहे हैं. मुशीर ने इंडिया-ए के दमदार बॉलिंग अटैक के सामने 181 रनों की शानदार पारी खेलकर खूब सुर्खियां बटोंरी. मुशीर की प्रतिभा को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि वह भविष्य में टीम इंडिया के सुपर स्टार बन सकते हैं. 19 साल के मुशीर लगातार घरेलू क्रिकेट में दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. 

2- यश दयाल 

लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज यश दयाल आईपीएल में अपनी प्रतिभा का नूमना पेश कर चुके हैं. हालांकि, रेड बॉल फॉर्मेट में यश दयाल और भी ज्यादा खतरनाक साबित होते हैं. 2024 दिलीप ट्रॉफी में यूपी के यश दयाल इंडिया-बी की टीम का हिस्सा हैं. पहले राउंड के मैच में यश ने चार विकेट झटके हैं. यश इसी भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं.

3- तनुष कोटियान

स्पिन ऑलराउंडर तनुष कोटियान बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं. वह जितनी शानदार गेंदबाजी करते हैं, उतने ही अद्भुत बल्लेबाज भी हैं. कोटियान एक परिपक्व ऑलराउंडर हैं. वह आने वाले समय में टीम इंडिया में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह ले सकते हैं. दिलीप ट्रॉफी में कोटियान इंडिया-ए की टीम का हिस्सा हैं. 

4- हर्षित राणा

तेज गेंदबाज हर्षित राणा गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने में माहिर हैं. आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद हर्षित राणा को वाइट बॉल फॉर्मेट में देश के लिए खेलने का मौका मिल चुका है. राणा अद्भुत प्रतिभा के धनी हैं. दिलीप ट्रॉफी में हर्षित राणा इंडिया-डी के लिए खेल रहे हैं. पहले राउंड के मैच में उन्होंने चार विकेट झटके. हर्षित राणा इसी साल टेस्ट क्रिकेट में भी डेब्यू कर सकते हैं. 

5- अभिषेक पोरेल 

विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल आईपीएल 2024 में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सुर्खियों में आए थे. वह दिलीप ट्रॉफी में इंडिया-सी टीम का हिस्सा हैं. पहले राउंड के मैच में पोरेल ने 34 और नाबाद 35 रनों की पारी खेली. भविष्य में पोरेल टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज बन सकते हैं. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button