मनोरंजन

किंग की रिकॉर्ड तोड़ कमाई तय! शाहरुख खान अब इंडिया ही नहीं ओवरसीज में भी मचाएंगे तहलका

शाहरुख खान अब फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को लेकर काफी बज है. फिल्म ओवरसीज मार्केट में भी तहलका मचाने के लिए तैयार है. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए यश राज फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है. इसी के साथ इंडियन सिनेमा के तीन सबसे पावरफुल प्रोडक्शन बैनर्स एक साथ आ गए हैं.

2026 में रिलीज़ होने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में से एक किंग अनाउंसमेंट के बाद से ही जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है. अब यश राज फिल्म्स के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन संभालने के साथ ये फिल्म बड़े इंटरनेशनल मार्केट्स में एक शानदार ग्लोबल रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है.

मेकर्स ने फैंस को किंग की दुनिया की एक और गहरी झलक दिखाई थी. इसमें शाहरुख खान एक बोल्ड और निडर नए अवतार में नजर आए थे. शानदार लोकेशन्स और स्ट्रॉन्ग फ्रेम्स के साथ पेश किए गए ये विजुअल्स फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ा रहे हैं. दमदार इमेजरी और पावरफुल विजुअल लैंग्वेज के साथ अब किंग 2026 के आखिर में दहाड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है.

कब रिलीज होगी किंग?

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस की जा रही किंग 2026 की सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली बिग-स्क्रीन फिल्मों में से एक बनती जा रही है. ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान भी नजर आने वाली है. सुहाना और शाहरुख पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स भी दिखेंगे. फिल्म को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं.

इस फिल्म से पहले शाहरुख खान जवान, पठान और डंकी जैसी फिल्मों में दिखे थे. 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button