मनोरंजन

Jawan Box Office Collection Day 43 Shah Rukh Khan Film Earn 50 Lakh On Sixth Thursday Amid Leo

Jawan Box Office Collection Day 43: शाहरुख खान की ‘जवान’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब छ हफ्ते हो चुके हैं. इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर बुलेट से भी तेज रफ्तार से दौड़ी है. इस दौरान इस फिल्म ने ना केवल छप्पर फाड़ कमाई की है बल्कि कईं बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. इसी के साथ ‘जवान’ अब बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. हालांकि अब ‘जवान’ की कमाई में गिरावट भी देखी जा रही है. वहीं थलपति विजय की बीते दिन रिलीज हुई ‘लियो’ ने भी आते ही जवान की कमाई पर असर डाला है.. चलिए यहां जानते हैं ‘जवान’ ने रिलीज के 43वें दिन कितने नोट छापे हैं?

‘जवान’ ने रिलीज के 43वें दिन कितनी कमाई की?
ऐसा लग रहा है कि ‘जवान’ थकने वाला नहीं है. रिलीज के 40 दिन से ज्यादा होने बाद भी इस फिल्म का जोश ठंडा नहीं पड़ रहा है. फिल्म बेशक अब करोड़ों से लाखो में सिमट चुकी है बावजूद इसके ये अपने कलेक्शन में हर दिन इजाफा कर रही है. फिल्म के हर हफ्ते की कमाई की बात करें तो ‘जवान’ ने अपने पहले हफ्ते में 389.88 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे हफ्ते में ‘जवान’ की कमाई 136.1 करोड़ रही. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 55.92 करोड़ तो चौथे हफ्ते में ‘जवान’ ने 35.63 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं पांचवें हफ्ते में फिल्म की कमाई 9.71 करोड़ रही.

फिल्म की छठे हफ्ते की कमाई की बात करें तो ‘जवान’ ने छठे मंडे 77 लाख तो छठे मंगलवार 80 लाख का बिजनेस किया. छठे बुधवार फिल्म की कमाई 67 लाख रही. वहीं अब फिल्म की रिलीज के छठे गुरुवार यानी 43वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जवान’ ने रिलीज के 43वें दिन यानी छठे गुरुवार को 45 लाख का बिजनेस किया है.
  • इसके बाद फिल्म की 43 दिनों की कुल कमाई अब 638.42 करोड़ रुपये हो गई है.

‘लियो’ की रिलीज ने ‘जवान’ की कमाई कर दी कम? 
बीते दिन सिनेमाघरों में थलापति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म लियो भी रिलीज हुई है. लियो ने जहां धुंआधार एडवांस बुकिंग में जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया था तो वहीं फिल्म ने रिलीज होते ही शाहरुख खान की फिल्म की कमाई पर भी असर डाला है. लियो की दहाड़ के आगे जवान जैसे सहम गई और इसकी कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई.  

क्या 650 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी ‘जवान’
इसमें कोई दो राय नहीं है कि ‘जवान’ ने धुंआधार कमाई की है. लेकिन रिलीज के 43 दिनों के बाद फिल्म की कमाई अब हर दिन घट रही है. वहीं मेकर्स आस लगाए बैठे हैं कि ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ का मैजिकल आंकड़ा पार कर नया बेंचमार्क सेट कर दे. हालांकि अब फिल्म की कमाई की कम होती रफ्तार देखते हुए ‘जवान’ 650 करोड़ का आंकड़ा छूना मुश्किल लग रहा है. हालांकि फिल्म ने 638 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है हो सकता है कि फिल्म एक बार फिर वीकेंड पर रफ्तार पकड़े और ये माइल्स स्टोन पार कर ले. फिलहाल हर किसी की निगाह इसी पर टिकी हुई है. 

ये भी पढ़ें: Leo Advance Booking Report: दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग में भी ‘लियो’ का दमदार कलेक्शन! बेच डालें इतने टिकट, जानें आंकड़े

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button