उत्तर प्रदेशभारत

जिम जाने निकले थे तीन दोस्त, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, तीनों की मौत

फतेहपुर: जिम जाने निकले थे तीन दोस्त, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, तीनों की मौत

पुलिस कर रही मामले की जांच.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार की सुबह एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. शहर के नऊवाबाग इलाके में प्रयागराज रोड पर नेशनल हाईवे-2 पर तेज रफ्तार ट्रक ने जिम जाने के लिए घर से निकले तीन युवकों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस भयानक हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि मृतकों के घरों में चीख-पुकार और मातम छा गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) अभिमन्यु मांगलिक समेत तमाम पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

जानकारी के मुताबिक, शहर के अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले तीन युवक रोज की तरह रविवार सुबह एक साथ जिम जाने के लिए अपने घरों से निकले थे. सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवाबाग में प्रयागराज रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास जब वे सड़क किनारे जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार और भयानक थी कि युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों की पहचान स्पर्श गौतम (19) (निवासी चित्रांश नगर), अनुज पाल (19) (निवासी विष्णुपुरी कॉलोनी) और विश्वेश पटेल (निवासी तांबेश्वर मंदिर के पास) के रूप में हुई है. तीनों में गहरी दोस्ती थी और एक साथ दुनिया से चले जाने की इस खबर ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है.

ये भी पढ़ें: रायगढ़ के उरण में भीषण अग्निकांड, गोदाम से उठा धुएं का गुबार, मचा हड़कंप आग बुझाने में जुटे फायर फाइटर्स

चालक वाहन समेत फरार, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ट्रक और उसके ड्राइवर का सुराग लगाया जा सके. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिमन्यु मांगलिक स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया. उन्होंने मातहत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बताया कि पुलिस की कई टीमें फरार ट्रक और चालक की तलाश में जुटी हैं. साक्ष्यों के आधार पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

महेश सिंह

महेश सिंह

महेश सिंह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से हैं. कानपुर प्रयागराज के मध्य बसे इस जनपद में वर्ष 1995 से पत्रकारिता शुरू की थी. अब तक विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अवसर अपने गृह जनपद में मिला. फिलहाल टीवी9 भारतवर्ष के लिए सेवाएं जारी हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button