मनोरंजन

November 2025 Film Releases: नवंबर में हर हफ्ते होगा महाक्लैश, बॉलीवुड, साउथ समेत रिलीज होंगी 25 से ज्यादा फिल्में


नवंबर का महीना फुल ऑफ एंटरटेनमेंट रहने वाला है. हर हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई फिल्में रिलीज होंगी और बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश देखने को मिलेगा. नवंबर के महीने में बॉलीवुड, साउथ से लेकर हॉलीवुड तक की 25 से ज्यादा फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इनका नाम और रिलीज डेट की लिस्ट हम आपको यहां दे रहे हैं.

नवंबर के पहले हफ्ते में रिलीज होंगी ये फिल्म

  • वृषभ- मोहनलाल की फिल्म वृषभ 6 नवंबर को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म समरजीत लंकेश, रागिनी द्विवेदी, नयन सारिका, अजय और नेहा सक्सेना भी होंगे.
  • इक्कीस- अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म ‘इक्कीस’ 7 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.
  • हक- शाह बानो केस पर बेस्ड फिल्म ‘हक’ भी 7 नवंबर को ही थिएटर्स में रिलीज होगी. सुपर्ण एस वर्मा ने डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में यामी गौतम और इमरान हाशमी लीड रोल में होंगे.
  • जटाधरा– सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधरा’ भी 7 नवंबर को ही थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म में सुधीर बाबू और शिल्पा शिरोडकर भी अहम रोल में नजर आएंगे.
  • इसके अलावा साउथ फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’, ‘कढ़ीपत्ता’, ‘अभंग तुकाराम’ और ‘चाइना पीस’ भी 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी.
  • हॉलीवुड फिल्में जैसे ‘न्यूरमबर्ग’ और ‘प्रीडेटर- बैडलैंड्स’ भी नवंबर के पहले हफ्ते में ही थिएटर्स में आएंगी. 

नवंबर को दूसरे हफ्ते में रिलीज होंगी ये फिल्में (14 नवंबर)

  • दे दे प्यार 2- अजय देवगन और रकुलप्रीत स्टारर फिल्म ‘दे दे प्यार 2’ 14 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी. फिल्म में आर माधवन, मीजान जाफरी और इशिता दत्ता भी नजर आएंगे.
  • 2020 दिल्ली- बृजेंद्र काला की फिल्म ‘2020 दिल्ली’ भी 14 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है. ये फिल्म दिल्ली दंगों पर बेस्ड है जिसे देवेंद्र मालवीय ने डायरेक्ट किया है. 
  • ‘काल त्रिघोरी’, साउथ फिल्में जैसे ‘कांथा’, ‘वलावार’ और हॉलीवुड फिल्म ‘द रनिंग मैन’ भी 14 नवंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

नवंबर को तीसरे हफ्ते में रिलीज होंगी ये फिल्में (21 नवंबर)

  • मस्ती 4- ‘मस्ती 4’ नवंबर के तीसरे हफ्ते में (21 नंवबर) रिलीज होगी. फिल्म में विवेक ऑबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदसानी की तिकड़ी दिखाई देगी.
  • 120 बहादुर- फिल्म ‘120 बहादुर’ 1962 के भारत-चीन युद्ध की रेजांग ला की लड़ाई पर बेस्ड है. फिल्म में फरहान मेजर शैतान सिंह के रोल में नजर आने वाले हैं.
  • गुस्ताख इश्क- ‘गुस्ताख इश्क’ एक रोमांटिक फिल्म है जिसमें फातिमा सना शेख और विजय वर्मा लीड रोल में होंगे. इस फिल्म से मनीष मल्होत्रा प्रोडक्शन डेब्यू कर रहे हैं.
  • हॉन्टेड- घोस्ट्स ऑफ द पास्ट 3डी- विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड- घोस्ट्स ऑफ द पास्ट 3डी’ 21 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे लीड रोल में होंगे.
  • इसके अलावा साउथ फिल्म ‘बैंक ऑफ भाग्यलक्ष्मी’, हालीवुड फिल्में- ‘सीसू रोड टू रिवेंज’ और ‘रेंटल फैमिली’ भी 21 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है. 

नवंबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज होंगी ये फिल्में

  • तेरे इश्क में- कृति सेनन और धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को रिलीज होगी. इस रोमांटिक फिल्म को आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं.
  • कलमकावल– ममूटी की मलयालम फिल्म ‘कलमकावल’ 27 नवंबर को थिएटर्स में आएगी. ये एक क्राइम थ्रिलर है जिससे जितिन के जोश डायरेक्शन डेब्यू करने वाले हैं.
  • आंध्र किंग तुलुका– महेश बाबू के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘आंध्र किंग तुलुका’ भी 28 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button