उत्तर प्रदेशभारत

मेरठ: मोबाइल फोन में ब्लास्ट, घर में आग लगने से चार बच्चे जिंदा जले | UP Meerut mobile phone blast 4 children died parents injured stwn

मेरठ: मोबाइल फोन में ब्लास्ट, घर में आग लगने से चार बच्चे जिंदा जले

घर में लगी भीषण आग में 4 बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मोबाइल फोन में धमाके के बाद घर में आग लगने से चार मासूम बच्चों की मौत की खबर सामने आई है. हादसे के वक्त बच्चों को बचाने की कोशिश में उनके माता-पिता भी झुलस गए. बच्चों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान चारों बच्चों ने दम तोड़ दिया. इस हादसे में झुलसे माता-पिता का पिलहाल हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के जनता कॉलोनी का है. शनिवार देर रात घर में पूरा परिवार मौजदू था. उसी वक्त किसी ने मोबाइल चार्ज पर लगा दिया. इसके बाद मोबाइल में जोरदार ब्लास्ट हो गया. कुछ ही सेकंड्स में पूरे घर में आग की लपटें फैल गई. घर के अंदर किसी को कुछ सोचने का समय नहीं मिला और सभी झुलस गए. बताया जा रहा है कि मोबाइल के चार्जर में शॉर्ट सर्किट हुआ था. इसी के बाद ब्लास्ट हुआ और पूरे घर में आग लग गई.

देखते ही देखते आग घर में लगे पर्दों और बेडशीट तक फैल गई. जब तक माता-पिता और बच्चों को कुछ समझ आता, तब तक देर हो चुकी थी. जैसे तैसे बच्चों और माता-पिता को आग की लपटों से निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. वहां पर इलाज के दौरान एक-एक करके चारों बच्चों की मौत हो गई. मृतक बच्चों में 12 साल की सारिका, 8 साल की निहारिका, 6 साल का गोलू और 5 साल का कल्लू शामिल है.

खबर अपडेट की जा रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button