उत्तर प्रदेशभारत

चलिए, हम दोनों अयोध्या से नामांकन करते हैं… अखिलेश को CM योगी का जवाब, SP प्रमुख ने कहा- 2024 भूल गए क्या

चलिए, हम दोनों अयोध्या से नामांकन करते हैं… अखिलेश को CM योगी का जवाब, SP प्रमुख ने कहा- 2024 भूल गए क्या

अखिलेश यादव और सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज स्वीकार करते हुए कहा कि आइए आपको ऑफर देता हूं, आप भी अयोध्या से नामांकन करिए और मैं भी, चलिए एक बार किस्मत आजमा लेते हैं. बलरामपुर में सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश हमें कहते हैं कि मुख्यमंत्री अयोध्या से चुनाव लड़ कर दिखाएं, अखिलेश जी अयोध्या हमारा पावन धाम है, हम सियासत के लिए नहीं, विकास के लिए अयोध्या जाते हैं. उन्होंने कहा कि अयोध्या हमारी आस्था की स्थली है, चुनाव लड़ने के लिए नहीं.

दरअसल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सीएम योगी को 2027 का विधानसभा चुनाव अयोध्या से लड़ने की सलाह दी थी. बलिया में एक कार्यक्रम में बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ को अयोध्या की जनता का समर्थन मिलने का भरोसा है, तो उन्हें यहां से चुनाव लड़ना चाहिए.

‘अयोध्या में आपकी तरफ से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता’

अखिलेश ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी है. चोरों को क्लीन चिट देनेवाले दरअसल हिस्सेदार होते हैं. दूध का दूध, पानी का पानी तो हुआ नहीं, इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी. लोकसभा भूल गए क्या? और बाकी कसर अयोध्या की वो माताएं पूरा कर देंगी, जिन्होंने सरेआम दुखी मां का अपमान करते हुए दुर्व्यवहारी दंभियों को देखा है. अपने इंटरनल सर्वे में आपको ये बात पता चली कि नहीं कि अयोध्या में आपकी तरफ से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता है. पावन स्थलों पर वनस्पतिजीवियों का कोई काम नहीं’.

अखिलेश बोले- ये चुनौती नहीं, राजनीतिक सलाह

मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश ने ये भी कहा, ‘कृपया इसे चुनौती न कहें. यह उन्हें दी गई राजनीतिक सलाह थी. अगर वो अयोध्या के लोगों के साथ इतने सहज हैं और अगर उन्होंने कहा है कि सच्चाई 15 दिनों के भीतर सामने आ जाएगी, तो उन्हें अगले चुनाव में वहीं से चुनाव लड़ने का फैसला लेना चाहिए’.

अखिलेश ने आगे कहा, ‘अयोध्या के लोग विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि शहर को अंतरराष्ट्रीय पहचान और मान्यता मिल सकती थी. अयोध्या के लोगों के साथ जो व्यवहार किया गया है, वह भेदभावपूर्ण है’. उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावे से संबंधित आरोपों की आलोचना करते हुए कहा कि मंदिर के बाहर बैठा भिखारी भी चढ़ावा नहीं चुराता.

अखिलेश ने 2027 में बदलाव का जताया भरोसा

अखिलेश ने आगामी यूपी चुनावों को लेकर विश्वास जताते हुए कहा कि 2027 में बदलाव आएगा. उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्यावासियों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार नहीं होना चाहिए था. उन्होंने आगे कहा, ‘उनकी दुकानें छीन ली गईं, उनके घर ध्वस्त कर दिए गए और उनकी जमीनें अधिग्रहित कर ली गईं, लेकिन उन्हें बाजार दर पर मुआवजा नहीं दिया गया. इसीलिए मैंने कहा था कि अगर मुख्यमंत्री अयोध्या को लेकर इतने आश्वस्त हैं, तो उन्हें यहां से चुनाव लड़ने का फैसला लेना चाहिए. यह कोई चुनौती नहीं है, बल्कि एक सलाह है’.

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी को पत्रकारतिा के क्षेत्र में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुआत हुई.  दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अंदर की खबर को बाहर लाने का हुनर, साथ ही यूपी की ब्यूरोकेसी में खास पकड़.  पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही जनता तक पहुंचाना.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button