मनोरंजन

प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनने पहुंचीं पूनम पांडे, खूब बहाए आंसू, वीडियो हो रहा वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ और बेबाक बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस एक अलग ही वजह से चर्चा में आ गई हैं. अपनी बोल्डनेस से लोगों को हैरान करने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे हाल ही में वृंदावन पहुंचीं थीं. यहां पूनम का एक अलग ही रूप देखने को मिला है. यहां से पूनम का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उनके प्रवचन सुन रही हैं.

प्रेमानंद महाराज से मिलीं पूनम पांडे
पूनम पांडे हाल ही में वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज के आश्रम में भी उनसे मुलाकात की. पूनम इस दौरान प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हुए नजर आईं. इतना ही नहीं प्रवचन सुनते हुए उनकी आंखों में आंसू भी थे. पूनम पांडे इस दौरान पूरी तरह से भक्ति में लीन नजर आईं.

काफी समय से फॉलो कर रही हैं
प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंची पूनम ने वृंदावन से आते ही लोकमत न्यूज के साथ बातचीत की. इस बातचीत में उन्होंने बताया कि वो प्रेमानंद महाराज को पिछले काफी समय से फॉलो कर रही हैं. उन्होंने बताया कि महाराज के प्रवचनों से काफी मोटिवेशन मिलता है. पूनम ने ये भी कहा कि वृंदावन में एक एनर्जी होती है जिसे इग्नोर नहीं कर सकते हो. वहां का माहौल पवित्र है और आपको लोगों को नमस्ते नहीं राधे राधे बोलना होता है.

बता दें कि पूनम पांडे एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं. वो अपने बेबाक बयानों और बोल्ड अंदाज के लिए चर्चा का विषय बनी रहती हैं. उन्होंने साल 2013 में ‘नशा’ फिल्म में काम किया था.इसके बाद 2018 में ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’ में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा आखिरी बार वो साल 2023 में ‘हनीमून सुइट रूम नंबर 911’ वेब सीरीज में नजर आई थीं.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button