खेल

Women’s T20 World Cup 2023 India Vs England Match Date Live Telecast Streaming INDW Vs ENGW Full Squads When And Where To Watch

India vs England: महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup) में भारतीय टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुकी है. भारतीय टीम ने जहां अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त दी, वहीं दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया. वैसे, यह दोनों टीमें भारतीय टीम के मुकाबले कमजोर भी थी. हालांकि अब भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में असल चुनौती का सामना करना पड़ेगा. भारतीय टीम का अगला मुकाबला इंग्लैंड की मजबूत टीम से है.

महिला टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारतीय टीम जहां चौथे पायदान पर है, वहीं इंग्लैंड की टीम दूसरे नंबर पर काबिज है. इंग्लैंड ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी अपने दोनों मुकाबले एकतरफा अंदाज में जीते हैं. ग्रुप-बी में वह टॉप पर काबिज है. भारतीय टीम इस ग्रुप में दूसरे स्थान पर है.

हेड टू हेड आंकड़ों में भी इंग्लैंड भारी
इस मुकाबले में इंग्लैंड टीम का पलड़ा भी भारी ही नजर आ रहा है. दरअसल, इंग्लिश टीम इस वक्त जबरदस्त लय में तो है ही, इसके साथ ही हेड टू हेड आंकड़ों में भी वह भारतीय टीम पर बहुत भारी रही है. दोनों टीमों के बीच अब तक 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. यहां इंग्लैंड ने 19 मुकाबलों में जीत हासिल की है. भारतीय टीम के हिस्से महज 7 जीत आई हैं.

कब और कहां देखें मैच?
भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच यह मुकाबला गकेबेरहा के सेंट जॉर्ज पॉर्क में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार, शाम 6.30 बजे दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. डिजनी+हॉट स्टार एप पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी.

कैसी है दोनों टीमों की स्क्वाड?

भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर(कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे.

इंग्लैंड टीम: हीदर नाइट (कप्तान), लॉरेन बेल, मैआ बाउशिर, कैथरीन सिवर-ब्रंट, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, फ्रेया डेविस, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एकलस्टोन, सारा ग्लैन, एमी जोंस, नेट सिवर-ब्रंट, लॉरेन विनफिल्ड, डेब याट.

यह भी पढ़ें…

WPL Auction 2023: भारत के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का बोलबाला, जानें किस देश के कितने खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button