इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को लगा '498 'वोल्ट' का झटका, जानिए क्या हुआ

ENG VS ZIM: 20 जून से भारत का इंग्लैंड दौरा शुरू होना है, लेकिन मेजबानों ने पहले ही अपने फॉर्म का ट्रेलर दिखा दिया है. इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन ही ऐसा प्रदर्शन किया जिससे टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे इस मुकबले में इंग्लिश बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे की गेंदबाजी को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया और दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ 3 विकेट पर 498 रन ठोक दिए.

क्रोक, डकेट और पोप के बल्ले से निकली आग
ओपनर ज़ैक क्रॉली और बेन डकैट ने पहले विकेट के लिए 231 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को तेज और मजबूत शुरुआत दी. क्रॉली ने 124 रन बनाए,जबकि बेन डकैट 140 रनों की धुंआधार पारी खेलकर आउट हो गए. उनके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप ने क्रॉली के साथ 137 रन की साझेदारी कर नाबाद 169 रन बना लिए और दिन का खेल खत्म होने तक क्रीज पर मौजूद रहे.

टीम के शीर्ष क्रम के तीनो बल्लेबाजो ने शतक लगाकर जिम्बाब्वे की गेंदबाजी की कमर तोड़ दी. यह सिर्फ रन नही थे,यह एक स्टेटमेंट था-तेज रन, अटैकिंग मूड और वो कॉन्फिडेंस जो इंग्लैंड की फिलॉसफी को साबित करता है.

जो रूट का इतिहास और भारत के लिए बड़ी चुनौती
इंग्लैंड के अनुभवी जो रूट ने 34 रनों की अनुभवी पारी खेली और इस दौरान उन्होनें टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 13,000 रन पूरे का एतिहासिक कारनामा कर दिखाया. इंग्लैंड के बल्लेबाजो की मौजूदा फॉर्म और उनके बल्लेबाजी क्रम में गहराई भारत के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन सकती है. इंग्लैंड की यह रफ्तार,एग्रेशन और घरेलू मैदान में खेलनें का आत्मविश्वास भारत के गेंदबाजी क्रम को कड़ी चुनौती देगा.

20 जून से भारत इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने आ रहा है. ऐसे में इंग्लैंड की यह बल्लेबाजी भारत के लिए एक चेतावनी की तरह है. इंग्लिश पिचो पर उनके बल्लेबाज अगर इसी लय में रहे, तो भारतीय गेंदबाजो के लिए काम आसान नही होगा. इंग्लैंड के बल्लेबाज तेज गति से रन बनाकर दबाव बनाना जानते हैं,और जिम्बाब्वे के खिलाफ उनका यही आक्रामक रवैया भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है. भारतीय टीम के पास बेहतरीन गेंदबाज हैं,लेकिन मेजबान टीम ने यह जाहिर कर दिया है कि सीरीज से पहले ही वह बेहतरीन फॉर्म में हैं.