खेल

क्या दूसरे देशों से खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सच में नहीं मिल रहा भारत का वीजा? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन में राजनीतिक एंगल घुसाने की बू आ रही है. पहले बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया था, जबकि भारत पहले भी बिना किसी दिक्कत के अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स की मेजबानी करता रहा है. अब खबर है कि भारत ने पाकिस्तानी मूल के 4 अमेरिकी क्रिकेटरों को वीजा देने से मना कर दिया है.

क्या भारत ने कर दिया वीजा रद्द?

दरअसल यह विवाद तब शुरू हुआ, जब पाकिस्तानी मूल के एक अमेरिकी क्रिकेटर, अली खान ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि भारत ने उन समेत पाकिस्तानी मूल के चार अमेरिकी खिलाड़ियों को वीजा देने से मना कर दिया. क्या भारत ने ये फैसला राजनीतिक दृष्टिकोण को देखते हुए लिया है? यह सच नहीं है, क्योंकि एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार वीजा प्रक्रिया से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि वीजा रद्द नहीं किया गया है, बल्कि इन चारों खिलाड़ियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी मांगी गई थी.

मांगी गई थी अतिरिक्त जानकारी

क्रिकबज की एक रिपोर्ट अनुसार चारों क्रिकेटरों को 13 जनवरी को श्रीलंका स्थित भारतीय दूतावास में अपॉइंटमेंट मिली थी और उन्होंने आईसीसी द्वारा निर्धारित सारी कागजी कार्यवाई पूरी कर ली थी. भारतीय दूतावास में मुलाकात के दौरान उन्हें बताया गया कि फिलहाल उनकी वीजा प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकती.

इसी रिपोर्ट में आगे बताया गया कि उसी शाम भारतीय दूतावास की ओर से अमेरिकी मैनेजमेंट को एक कॉल गया. इसमें बताया गया कि कुछ जानकारी मिल चुकी है, वहीं विदेश मंत्रालय से अतिरिक्त जानकारी का इंतजार है. एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है, उसके बाद चारों खिलाड़ियों से संपर्क किया जाएगा.

पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटरों के लिए ऐसी होती है प्रक्रिया

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया में अतिरिक्त प्रशासनिक प्रक्रियाएं शामिल होती हैं, फिर चाहे उनकी नागरिकता किसी भी देश की क्यों ना हो. उस्मान ख्वाजा, मोईन अली और शोएब बशीर, ये सभी पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर हैं और जब भी भारत दौरे पर आते हैं, उन्हें ऐसी ही वीजा प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है.

जहां तक चार अमेरिकी क्रिकेटरों की बात है, सूत्रों ने बताया कि वीजा आवेदन रद्द नहीं किए गए हैं और पूरी तरह सक्रिय हैं और उनपर विचार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली बने वनडे में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, रोहित शर्मा से छीनी बादशाहत; ICC की तारा रैंकिंग कर देगी हैरान

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button