उत्तर प्रदेशभारत

1000 से अधिक कैदियों का फ्री इलाज, लखनऊ जेल में लगा मेडिकल कैंप; UP के ‘मेडिसिन मैन’ की अनोखी पहल

समाजसेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अपने विशेष योगदान के लिए ‘यूपी के मेडिसिन मैन’ कहे जाने वाले राजेश सिंह दयाल ने एक अनोखी पहल की. उन्होंने लखनऊ जेल में कैदियों के लिए एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया. मेडिकल कैंप का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया. इस अवसर पर डीजी जेल प्रेम चंद मीणा और जेल अधीक्षक आर.के. जायसवाल भी मौजूद रहे. इस मेडिकल कैंप में कैदियों के स्वास्थ्य की डॉक्टरों ने जांच की. साथ ही फ्री दवाइयों भी दी गईं. इतना ही नहीं सभी कैदियों को फल भी वितरित किए गए.

कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने राजेश सिंह दयाल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने अब तक उत्तर प्रदेश के लगभग दो लाख लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई हैं. 50,000 से अधिक वृद्धजनों की मोतियाबिंद सर्जरी करवा चुके हैं. यह कार्य अत्यंत प्रेरणादायी है. दारा सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार जेलों में हेल्थ एटीएम और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं स्थापित करने पर गंभीरता से काम कर रही है. दारा सिंह चौहान ने कहा कि सच्ची समाजसेवा वही है, जो हर वर्ग तक बिना भेदभाव पहुंचे.

मेडिकल कैंप में बांटी गईं दवाइयां

इस अवसर पर राजेश सिंह दयाल ने कहा लखनऊ जेल आज लगा ये मेडिकल कैंप सिर्फ दवाइयों और जांच तक सीमित नहीं है. यह एक संदेश है कि आप अकेले नहीं हैं. समाज ने आपको भुलाया नहीं है और सबसे अहम आप फिर से एक नई शुरुआत कर सकते हैं. अपराध से नफरत हो सकती है, पर इंसान से नहीं. हर इंसान को दूसरा मौका मिलना चाहिए और अगर आप बदलने का संकल्प लें तो दुनिया की कोई ताकत आपको रोक नहीं सकती है.

अन्य जेलों में भी लगेगा मेडिकल कैंप

‘यूपी के मेडिसिन मैन’ राजेश सिंह दयाल ने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे विशेष अवसर है, क्योंकि मैंने इसे समाज के उस हिस्से के साथ बिताया है, जिनकी तरफ शायद ही कोई ध्यान देता है. मेरा संकल्प है कि आने वाले महीनों में मैं उत्तर प्रदेश की अन्य जेलों में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करूंगा.

वहीं यूपी के डीजी जेल प्रेम चंद मीणा ने कहा कि राजेश सिंह दयाल का यह प्रयास समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता का प्रमाण है. वहीं जेल अधीक्षक आर.के. जायसवाल ने कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया और विशेष रूप से उल्लेख किया कि कैदियों के लिए मेडिकल कैंप लगवाकर राजेश सिंह दयाल ने यह साबित कर दिया है कि उनकी समाजसेवा किसी भेदभाव से परे है और हर वर्ग तक पहुंचने वाली है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button