उत्तर प्रदेशभारत

रील का जुनून पड़ा भारी! मरे सांप को मुंह में डालकर बनाया Video, युवक की हालत गंभीर

रील का जुनून पड़ा भारी! मरे सांप को मुंह में डालकर बनाया Video, युवक की हालत गंभीर

मरे सांप को मुंह में डालकर बनाया वीडियो.

Bijnor News: सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक बटोरने के लिए खतरनाक स्टंट और रील बनाने का क्रेज लोगों पर इस कदर हावी हो चुका है कि वे अपनी जान की परवाह भी नहीं कर रहे हैं. ऐसा ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां मृत सांप के साथ खतरनाक खेल दिखाना एक शख्स को बेहद भारी पड़ गया. सांप का जहरीला अंश मुंह के रास्ते शरीर में जाने से युवक की हालत नाजुक बनी हुई है.

क्या है पूरा मामला

यह घटना नहटौर के शादीपुर गांव की है. गांव के रहने वाले सलीम (42) के घर में एक सांप निकल आया था. सलीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सांप को तो मार दिया, लेकिन इसके तुरंत बाद उसने एक आत्मघाती कदम उठा लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सांप को मारने के बाद सलीम का व्यवहार असामान्य हो गया. उसने मरे हुए सांप को अपने हाथ में उठाया और सोशल मीडिया वीडियो/रील बनाने के चक्कर में उसे बार-बार अपने मुंह के अंदर डालकर खतरनाक करतब और डांस दिखाने लगा. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे ऐसा करने से मना भी किया, लेकिन रील बनाने के भूत के आगे उसने किसी की एक न सुनी.

मुंह में जहर जाने से बिगड़ी हालत

सांप को मुंह में डालकर स्टंट करने के कुछ ही मिनटों बाद सलीम को तेज घबराहट होने लगी और उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी. आशंका जताई जा रही है कि मृत सांप के शरीर पर मौजूद विषैले अवशेष या कोई अन्य घातक दूषित तत्व मुंह के रास्ते उसके शरीर के भीतर प्रवेश कर गए. देखते ही देखते सलीम अचेत होने लगा.

अस्पताल के बजाय झाड़-फूंक में गंवाया समय

हैरानी की बात यह रही कि युवक की हालत इतनी गंभीर होने के बाद भी परिजन उसे सीधे किसी डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय अंधविश्वास के चक्कर में पड़ गए. वे उसे स्थानीय ओझाओं के पास झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए. काफी समय बर्बाद होने के बाद जब सलीम की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और वह पूरी तरह बेहोश होने लगा, तब परिजनों के हाथ-पांव फूले. तुरंत बेहोश सलीम को लेकर नहटौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचे.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार के उड़े परखच्चे; एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

सीएचसी के चिकित्सक डॉ. शुभम कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने मरीज द्वारा मृत सांप को मुंह में डालने की बात स्वीकार की है. मरीज की बेहद गंभीर स्थिति और शरीर में फैले जहर के लक्षणों को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर तुरंत बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर जिला अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और डॉक्टर उसकी जान बचाने का प्रयास कर रहे हैं. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

अमित रस्तोगी

अमित रस्तोगी

अमित रस्तोगी पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी पहचान वाइल्डलाइफ, एग्रोफोरेस्ट्री, हॉटिकल्चर, एनिमल हसबेंडरी फील्ड की विशेषज्ञता साथ-साथ इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के तौर पर की जाती है. उन्होंने मांस के लिए ऊंट, गाय, बैलों, गधों और खच्चरों की तस्करी, स्लाटरिंग के खूनी कारोबार का पर्दाफाश किया है.

उन्हें अपने काम के लिए कई सम्मान भी मिले हैं. अमित रस्तोगी ने एमआईटी कालेज औरंगाबाद से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इसके बाद फिल्म एंव टेलीविजन संस्थान नई दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त कर 2 वर्ष दूरदर्शन और 19 वर्षो तक इंडिया टीवी के लिये बतौर रिपोर्टर काम कर चुके हैं. वर्तमान में टीवी 9 नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button