मनोरंजन

रवीना टंडन की बेटी ने ‘छाप तिलक’ गाने से किया सिंगिंग डेब्यू, कहां- ‘शिव मेरे लिए खास हैं’

एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अब एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं. राशा ने हाल ही में अपना सिंगिंग डेब्यू किया है. उनके पहले गाने का टाइटल ‘छाप तिलक’ है जिसे उन्होंने अपने दिल के बहुत करीब बताया है.

इंस्टाग्राम पोस्ट में दिखा शिव भक्ति का रंग
राशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वो भगवान शिव के लिए अपनी आस्था दिखाती नजर आईं और अपने खास गाने ‘छाप तिलक’ से जुड़ी भावनाएं भी शेयर कीं. पोस्ट में राशा ने लिखा, ‘शिव हमेशा मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं. छाप तिलक ऐसा गाना है जो मेरे दिल के बेहद करीब है.

गाने की लाइनों में जुड़ा शिव से रिश्ता
इसके साथ ही राशा ने गाने की कुछ लाइनों को शिव से जोड़ते हुए लिखा, ‘मैं तो छाप तिलक छोड़ चली रे, ब्रह्मांडीय नर्तक नटराज को अपनी कला और अपना तिलक अर्पित करना. मैं तो आज फलक ओढ़ चली रे, उसका ब्रह्मांड मुझे हमेशा घेरे रहता है. मेरे मन के ताल पर बाजे डमरू, शिव की डमरू की थाप और लय हमेशा मेरे दिल में रहती है. आभारी हूं शिव ओम नमः शिवाय.’

महादेव की भक्त हैं राशा
राशा महादेव की बड़ी भक्त हैं।.वो अपनी मां रवीना टंडन के साथ अक्सर शिव मंदिर जाती रहती हैं. इसके अलावा वो देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद कई द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी कर चुकी हैं जिसे लेकर वो कई बार अपनी खुशी शेयर कर चुकी हैं.

एक्टिंग, सिंगिंग और आगे का सफर
राशा थडानी ने साल 2025 में एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म ‘आजाद’ से डेब्यू किया था. उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई लेकिन अब उन्होंने सिंगिंग में अपनी किस्मत आजमाई है. राशा ने इंस्टाग्राम पर स्टूडियो से एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें वो गाना रिकॉर्ड करती दिखीं. उनके इस सिंगिंग डेब्यू की तारीफ ‘बाहुबली’ फेम सुपरस्टार प्रभास ने भी की है. फिलहाल राशा अपनी एक्टिंग जर्नी भी जारी रखे हुए हैं और वो जल्द ही फिल्म ‘लइका लइकी’ में बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button