Metro In Dino Saiyaara Param Sundari and Aankhon Ki Gustaakhiyan will Release in July 2025 in Theater

July 2025 Theatrical Release:एक्शन और सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों की एक सीरीज के बाद, जुलाई के महीने में बड़े पर्दे पर दिल को छू लेने वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों को एंजॉय किया जा सकता है. वैसे भी दर्शकों को एक हल्की-फुल्की रोमांटिक फिल्म देखे हुए काफी समय हो गया है ऐसे में गुड न्यूज है कि कई रोमांटिक फिल्में अगले हफ़्ते सिनेमाघरों में रिलीज़ होंगी. दिलचस्प बात ये है कि इन फिल्मों ने रिलीज से पहले ही काफी बज क्रिएट कर दिया है. चलिए यहां जानते हैं जुलाई में थिएटर्स में कौन सी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में दर्शको को एंटरटन करने के लिए रिलीज हो रही हैं.
मेट्रो…इन दिनो
मेट्रो…इन दिनो एक अपकमिंग रोमांटिक एंथोलॉजी है जिसमें अलग-अलग उम्र के चार जोड़ों की कहानियां दिखाई गई हैं. फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख ने अहम रोल प्ले किया है. अनुराग बसु द्वारा निर्देशित, यह फिल्म प्यार और कमिटेमेंट के उतार-चढ़ाव को दिखाती है. ये फिल्म 4 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है.

आंखों की गुस्ताखियां
आंखों की गुस्ताखियां में विक्रांत मैसी और शनाया कपूर मुख्य भूमिका में हैं, हाल ही में रिलीज़ हुए फिल्म के टीज़र से ये हिंट मिल गया है कि ये लव, हार्ट ब्रेक और धोखे पर बेस्ड है. इस फिल्म को संतोष सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है और ये मानसी बागला द्वारा लिखी गई है, जिसका निर्माण मानसी बागला और वरुण बागला ने किया है. यह 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

सैय्यारा
अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे यशराज की अपकमिंग फिल्म सैय्यारा से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे है. फिल् ममें उनके साथ अनीत पड्डा भी नजर आएंगीं. हाल ही में रिलीज़ हुए टीज़र के अलावा, दर्शकों ने फिल्म के टाइटल सॉन्ग को भी पसंद किया है. इसी के साथ स नई जोड़ी को रोमांटिक ड्रामा में देखने के लिए लोग एक्साइटेड हैं. ये फिल्म एक इंटेंस लव स्टोरी बताई जा रही है. बता दें कि सैय्यारा सिनेमाघरों में 18 जुलाई को रिलीज होगी.

परम सुंदरी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘परम सुंदरी’ एक क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी है, जिसमें नॉर्थ इंडियन लड़के और एक साउथ इंडियन लड़की के प्यार को दिखाया गया है. उनके कल्चरल डिफरेंस की वजह से फिल्म में कई मजेदार ट्विस्ट आते हैं. ये फ़िल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें:-हानिया आमिर संग काम करने पर ट्रोल हुए दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘देश युद्ध में है और इन चीजों पर…’



