करिश्मा कपूर की जवानी की 10 तस्वीरें: नंबर वन हीरोइन के ग्लैमर को देखकर धक-धक करने लगता था ऑडियंस का दिल


एक जमाना था जब करिश्मा कपूर की फिल्में और उनकी खूबसूरती के चर्चे थे. 90 के दशक में करिश्मा ने बॉलीवुड में कदम रखा था और साबित कर दिया था कि कपूर खानदान की लड़कियां भी एक्टिंग में कम नहीं है.करिश्मा ने हर किरदार में एक नया रंग भरा, चाहे रोमांटिक रोल हो या इमोशनल ड्रामा.

उनकी जवानी की तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं, जो उनके चार्म और एवरग्रीन ब्यूटी को दिखाती हैं. करिश्मा कपूर का स्टाइल, कॉन्फिडेंस और ग्लो आज भी बॉलीवुड की नई एक्ट्रेसेस के लिए इंस्पिरेशन है.

करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई, में हुआ था. करिश्मा कपूर ने 1991 में फिल्म प्रेम कैदी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था.

उन्होंने 1990 के दशक में एक प्रमुख एक्ट्रेस के रूप में खुद को स्थापित किया और ‘राजा हिंदुस्तानी’ और ‘दिल तो पागल है’ जैसी हिट फिल्में दीं

शुरुआती करियर में कई फिल्में करने के बाद भी करिश्मा कपूर को बड़ी पहचान नहीं मिली थी और फिर साल 1922 में अपनी सातवीं फिल्म जिगर से उन्होंने अजय देवगन के साथ पहली हिट फिल्म का स्वाद चखा था

करिश्मा कपूर ने अनाड़ी, मुकाबला, धनवान, राजा बाबू, खुद्दार, अंदाज, अंदाज अपना-अपना, सुहाग, गोपी किशन, कूली नंबर 1, साजन चले ससुराल और जीत जैसी फिल्मों से अपना सिक्का जमा लिया.

90 के दशक में उनकी जोड़ी गोविंदा के साथ खूब हिट हुई थी. गोविंदा के साथ करिश्मा ने राजा बाबू, कूली नंबर 1, मुकाबला, हीरो नंबर 1 और हसीना मान जाएगी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं थी.

करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली बेस्ड संजय कपूर से शादी रचाने के बाद कुछ सालों के लिए बॉलीवुड से किनारा कर लिया था और साल 2006 में फिर फिल्मों में वापसी की.

साल 2006 में उन्होंने अक्षय कुमार और अमीषा पटेल के साथ फिल्म मेरे जीवन साथी की, जो फैंस को खूब पसंद आई थी. फिर वह बॉलीवुड से छह साल के लिए गायब हो गईं.

साल 2012 में रजनीश दुग्गल स्टारर फिल्म डेंजरस इश्क से बड़े पर्दे पर लौटीं, लेकिन फिर करिश्मा कपूर घर बैठ गईं और इक्का-दुक्का फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस करने लगीं, जिसमें बॉम्बे टॉकीज और शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म जीरो भी शामिल है.
Published at : 16 Oct 2025 07:18 PM (IST)



