खेल

आकाशदीप ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, दिग्गजों की लिस्ट में बनाई जगह, न्यूजीलैंड 356 पर सिमटा

क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड की पहली पारी 356 रनों पर सिमट गई है. कीवी टीम के लिए सर्वोच्च स्कोरर टॉम ब्लंडेल रहे, जिन्होंने 89 रन बनाए. उनसे पहले कप्तान टॉम लाथम ने 59 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी. यह साल 2023 के बाद हेगली ओवल मैदान पर टेस्ट में पहली पारी में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है. भारत के लिए आकाशदीप ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. यह आकाशदीप के टेस्ट करियर का दूसरा 5-विकेट हॉल है.

पहले दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया था. न्यूजीलैंड ने कोई विशालकाय स्कोर खड़ा नहीं किया, लेकिन उसने करीब डेढ़ दिन तक बल्लेबाजी करके भारतीय गेंदबाजों को खूब थकाया. आकाशदीप दूसरे दिन बार-बार चांस बनाते रहे, लेकिन फील्डर लगातार कैच टपकाते रहे. आखिरकार उन्होंने मैट हेनरी का विकेट लेकर पांचवां विकेट झटका.

जसप्रीत बुमराह को नहीं मिला विकेट

न्यूजीलैंड ने पूरी पारी में 116.3 ओवर तक बैटिंग की, लेकिन जसप्रीत बुमराह एक भी विकेट नहीं ले पाए. उन्होंने इस पारी में कुल 26 ओवर फेंके. यह बुमराह द्वारा किए गए सबसे ज्यादा ओवर हैं, जब वह किसी टेस्ट पारी में बिना विकेट लिए वापस लौटे हैं. इससे पहले 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऐसा हुआ था, जब न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 ओवर बॉलिंग करने के बाद भी उन्हें कोई विकेट प्राप्त नहीं हुआ था.

दिग्गजों में शामिल हुए आकाशदीप

आकाशदीप ऐसे केवल पांचवें भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड की धरती पर 5 विकेट हॉल पूरा किया है. उनसे पहले जहीर खान (4), ईशांत शर्मा (3), मदन लाल (1) और जवागल श्रीनाथ (1) ऐसा कर चुके हैं. आकाशदीप अब तक अपने 12 टेस्ट मैचों के करियर में 36 विकेट ले चुके हैं.

भारत के लिए आकाशदीप ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज ने 2-2 विकेट लिए, जबकि वाशिंगटन सुंदर को एक सफलता मिली. 

यह भी पढ़ें:

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को दी मात

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button