खेल

‘असंभव’ हुआ ‘संभव’, 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो

शादाब खान ने शतकीय पारी की मदद से अकेले दम पर पाकिस्तान को हारा हुआ मैच जिता दिया. मानिए उन्होंने ‘असंभव’ को ‘संभव’ बना दिया. 241 रनों के चेज में पाकिस्तान ने 154 रन पर 9 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद नंबर आठ के शादाब ने शानदार पारी खेलते हुए टीम की नैया पार लगाई. उन्होंने 96 गेंदों में 13 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 113 रनों की पारी खेली. इस दौरान नंबर-11 के हारिस रऊफ ने उनका बखूबी साथ निभाया. दोनों ने 10वें विकेट के लिए 89 (80 गेंद) रनों की साझेदारी की. वनडे के सफल रन चेज में 10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही. पारी में भी पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही. 

यह कमाल रविवार (25 अक्टूबर) को वनडे ट्राई सीरीज में हुआ, जब पाकिस्तान ने असंभव से दिखने वाले चेज को पूरा करके 1 विकेट से जीत हासिल की. मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा. पहले इंग्लैंड की तरफ से निचले क्रम के बल्लेबाजों ने कमाल किया. फिर चेज में पाकिस्तान की तरफ से लोअर ऑर्डर बल्लेबाजों ने चमत्कार किया और टीम को जीत मिली. 

मुकाबले में पहले बैटिंग करने वाली इंग्लैंड 46.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हुई. टीम के लिए ओपनर बेन डकेट ने 111 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्के लगाकर 105 रनों की पारी खेली. इस दौरान पाकिस्तान के लिए कप्तान शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. फिर चेज करते हुए पाकिस्तान ने 47.1 ओवर में 9 विकेट पर 243 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली. 

उम्मीद खत्म होने के बाद चेज में पाकिस्तान ने किया चमत्कार 

चेज के लिए उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बहुत खराब रही. 18 रन पर पहला विकेट गिरा. 27 रन पर दूसरा और 31 रन पर तीसरा बल्लेबाज आउट हुआ. इसी तरह विकेट गिरते रहे. एक वक्त पर स्कोर 9 विकेट पर 154 रन हो गया. अब टीम को जीत के लिए 88 रन चाहिए थे, सिर्फ 1 विकेट बचा था. फैंस की उम्मीदें पूरी तरह से समाप्त हो गई थीं. शादाब खान के साथ हारिस रऊफ क्रीज पर थे. लेकिन शादाब ने कमाल करते हुए टीम की नैया पार करा दी. 

 

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button