उत्तर प्रदेशभारत

अब कहां गई श्रद्धा दुबे? तलाश में रूट खंगाल रही लखनऊ पुलिस, नेपाल पहुंची तीन टीमें

शिवा शर्मा हत्याकांड: अब कहां गई श्रद्धा दुबे? तलाश में रूट खंगाल रही लखनऊ पुलिस, नेपाल पहुंची तीन टीमें

लखनऊ शिव शर्मा हत्याकांड

Lucknow Shiva Sharma Murder Case: इस समय लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड की चर्चा हर ओर हो रही है. इस हत्याांकड के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे फरार चल रही है, जिस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा है. साथ ही पुलिस ने फरार श्रद्धा दुबे की तलाश तेज कर दी है. श्रद्धा दुबे की तलाश में लिस की तीन टीमें नेपाल पहुंचीं हैं. टीमें नेपाल में पोखरा इलाके की ओर रवाना हुई हैं.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को नेपाल के पोखरा में श्रद्धा दुबे की लोकेशन की जानकारी मिली है. इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया है. नेपाल में श्रद्धा की तलाश के लिए पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. शिवा शर्मा हत्याकांड में पहले से जांच में जुटी टीमों के अलावा चार और टीमें और लगाई गई हैं. पुलिस मामले में आरोपी श्रद्धा के बैंक खातों की भी पड़ताल कर रही है.

लखनऊ क्राइम ब्रांच और SOG की टीम महराजगंज पहुंची थी

इससे पहले लखनऊ क्राइम ब्रांच और SOG की टीम श्रद्धा की तलाश में नेपाल बॉर्डर के पास महराजगंज में सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर पहुंची थी. भगवानपुर में पुलिस ने दुकानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली थी. श्रद्धा की गतिविधियों और आवाजाही से जुड़े सुराग तलाशे जा रहे हैं. भारत-नेपाल सीमा के नजदीक होने के चलते सीमावर्ती इलाके में भी जांच तेज कर दी गई है.

स्थानीय पुलिस की मदद से क्राइम ब्रांच और SOG पड़ताल कर रही है. पुलिस की जांच का फोकस इस बात पर है कि श्रद्धा कहां है, किन रास्तों से गुजरी और उसके साथ कौन-कौन है? बता दें कि श्रद्धा के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. श्रद्धा के साथ-साथ उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है.

कैसे कैसे कहां से गई श्रद्धा?

बता दें कि, 9 अक्तूबर की रात करीब 9 बजे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के बाहर कार में श्रद्धा, उसकी बहन और ड्राइवर दानिश थे, लेकिन डॉक्टरों ने जैसे ही शिवा शर्मा की मौत की पुष्टि की, तीनों तुरंत मौके से फरार हो गए. तीनों आरोपी चौक, पक्के पुल और सीतापुर होते हुए बहराइच पहुंचे.फिर 10 अक्तूबर की सुबह 6:20 बजे बहराइच के रुपईडीहा में कस्टम ऑफिस के पास कार पार्क की.

लोकेशन और जांच और सीसीटीवी से पता चला कि तीनों पैदल सीमा पार कर नेपाल चले गए. पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा की गिरफ्तारी के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड: कौन है अंकित जायसवाल? श्रद्धा दुबे से निकला खास कनेक्शन

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी को पत्रकारतिा के क्षेत्र में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुआत हुई.  दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अंदर की खबर को बाहर लाने का हुनर, साथ ही यूपी की ब्यूरोकेसी में खास पकड़.  पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही जनता तक पहुंचाना.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button