अनीत पड्डा ने शेयर कीं बर्थडे की इनसाइड फोटोज, अहान पांडे को गले लगाते हुए आईं नजर

फिल्म ‘सैयारा’ से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने बीते दिनों अपना 24वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. अब उन्होंने अपने बर्थडे सैलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं. इस खास मौके पर उनके साथ अहान पांडे भी नजर आए, जिन्हें अनीत का रूमर्ड बॉयफ्रेंड बताया जाता है.
अनीत ने अपनी बर्थडे फोटोज के साथ कैप्शन में एक लंबा और इमोशनल नोट भी लिखा है. इसमें उन्होंने जिंदगी के खूबसूरत पलों के साथ उन लोगों को याद किया, जो अब उनके बीच नहीं हैं. एक्ट्रेस ने अपने दिवंगत दादा और अपने पेट डॉग जूली को याद करते हुए बताया कि जन्मदिन उनके लिए खुशी के साथ-साथ भावुक कर देने वाला मौका भी होता है.
फोटोज में अहान को गले लगाते दिखीं अनीत पड्डा
अनीत पड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत सी फोटोज शेयर की हैं. उन्होंने अपने बर्थडे पर पेस्टल पीच कलर की एक खूबसूरत ड्रेस पहनी है. उनकी आंखों के पास लगे फेस जेम्स से वे और ज्यादा अट्रैक्टिव लग रहीं थीं.
इन फोटोज में उनके साथ उनके क्लोज फ्रेंड्स दिखाई दे रहे हैं. इनमें से एक फोटो में उन्होंने अहान पांडे को गले लगा रखा है, तो एक दूसरी फोटो में आलिया भट्ट को. इसके अलावा उन्होंने अपनी बचपन की फोटो भी शेयर की है, जिसमें अनीत दादा जी के साथ केक काटती दिख रही हैं. बचपन की एक फोटो में उन्होंने अपने हाथ में एक प्यारी सी डॉल भी ली हुई है.
दादा और जूली को याद कर भावुक हुईं अनीत
अनीत ने अपने पोस्ट के कैप्शन में एक बेहद इमोशनल नोट लिखा है. उन्होंने लिखा, ‘बर्थडे के बारे में कुछ तो है, जो मुझे रुलाता है. जैसे ही घड़ी में 12 बजते हैं, वैसे ही मेरा दिल तेजी से धडकने लगता है और मेरे दिमाग में पुरानी यादों की एक शो रील घूमने लगती है.’
उन्होंने इस लंबे नोट में बताया कि वे अपने दादा और पेट जूली को भी मिस करती हैं. उन्होंने उन्हें याद करते हुए लिखा, ‘मैं उन सभी बर्थडेज के बारे में सोचती हूं जो मैं अब बिना दादू के मनाउंगी, ये कितना अजीब है कि लाइफ उनके बिना भी चल रही है. मैं जूली को भी मिस करती हूं. रात को उसके खर्रांटों की आवाज, जो मुझे कभी नहीं लगता था कि मैं मिस करूंगी.’



