मनोरंजन

Dacoit BO Day 3: ‘धुरंधर 2’ के आगे ‘डकैत’ संडे को भी नहीं चमकी, तीसरे दिन किया बस इतना कलेक्शन, लेकिन बना डाला ये रिकॉर्ड

कई बार देरी का सामना करने के बाद, अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ आखिरकार 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद इसे मिला-जुला रिव्यू मिला और इसने ठीक-ठाक शुरुआत की. हालांकि फिल्म ने वीकेंड पर इसने शानदार परफॉर्म किया. चलिए यहां जानते हैं ‘डकैत’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘डकैत’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?
‘डकैत’ का निर्देशन शनैल देव ने किया है. इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था हालांकि धुरंधर 2 के तूफान के आगे ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार शुरुआत नहीं कर पाई और ये पहले दिन डबल डिजिट में कमाई नहीं कर पाई. हालांकि इस फिल्म ने दूसरे दिन अपनी कमाई में तेजी दिखाई लेकिन तीसरे दिन इसके कलेक्शन फिर थोड़ी गिरावट देखी गई. हैरानी की बात ये है कि ये फिल्म रविवार को छुट्टी वाले दिन बंपर कमाई नहीं कर पाई है. वहीं रणवीर सिंह की 25 दिन पुरानी फिल्म धुरंधर 2 ने चौथे रविवार फिर कहर ढाया है और 14 करोड़ से ज्यादा कमाई की है. वहीं ‘डकैत’ के कारोबार की बात करें तो

  • इसन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘डकैत’ ने रिलीज के पहले दिन 6.55 करोड़ कमाए.
  • इसके बाद दूसरे दिन इस फिल्म ने 6.85 करोड़ का कारोबार किया.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘डकैत’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 6.40 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘डकैत’ का तीन दिनों का कुल कलेक्शन अब 19.80 करोड़ रुपये हो गया है.

‘डकैत’ ने तीसरे दिन बनाया ये रिकॉर्ड
‘डकैत’ की कमाई में तीसरे दिन यानी संडे को बेशक गिरावट आई लेकिन इसने तीन दिनों के कलेक्शन के साथ ही अदिवी शेष की फिल्म ने 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में जगह बना ली है. फिलहाल ये 6ठे नंबर पर है और इसने विष्णु विन्यासम और राकासा जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

 2026 की अब तक की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्मों की लिस्ट (भारत का नेट कलेक्शन)

  1.  मना शंकर वारा प्रसाद गारू- 220.99 करोड़
  2.  राजासाहब- 146.04 करोड़
  3.  उस्ताद भगत सिंह- 72.15 करोड़
  4. अनगनगा ओका राजू -53.9 करोड़
  5.  नारी नारी नदुमा मुरारी- 26.27 करोड़
  6. डकैत – 19.80 करोड़ (3 दिन)
  7. भारथा महासयुलाकु विग्न्याप्ति – 17.15 करोड़
  8. विष्णु विन्यासम – 12.53 करोड़
  9.  राकासा – 11.75 करोड़
  10.  बाइकर- 11.32 करोड़

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button