खेल

हॉकी वर्ल्ड कप में कब है भारत बनाम पाकिस्तान मैच? देखें फुल शेड्यूल

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में अब कुछ दिन बचे हैं. इससे पहले भारतीय टीम की जर्सी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. दरअसल टीम की जर्सी नीले से केसरिया रंग की कर दी गई है. हालांकि जर्सी के रंग को बदलने के कारण फेडरेशन को आलोचना का शिकार झेलना पड़ रहा है. धनराज पिल्लै समेत कई दिग्गजों ने नाराजगी जाहिर की है. यहां हम आपको हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के पूरे शेड्यूल के बारे में बता रहे हैं, जिसमें भारत बनाम पाकिस्तान मैच भी शामिल है.

क्रिकेट की तरह हॉकी में भी जब भारत और पाकिस्तान आमने सामने होते हैं तो पूरी दुनिया की नजरें इस पर रहती है. दोनों टीमें एक पूल में है, जिससे दोनों का एक मैच कंफर्म है. इस मैच और हॉकी इंडिया के शेड्यूल से पहले आपको वर्ल्ड कप के बारे में बताते हैं.

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी संयुक्त रूप से बेल्जियम और नीदरलैंड कर रहे हैं. ये हॉकी वर्ल्ड कप का 16वां संस्करण है, जिसमें कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. 2 होस्ट शहरों (Wavre और Amstelveen) के 2 स्टेडियम में सभी मैच होंगे। वर्ल्ड कप 14 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगा.

पहले स्टेज में सभी टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान ‘पूल डी’ में हैं, जिसमें इन दोनों के आलावा वेल्स और इंग्लैंड की टीमें हैं. ‘पूल सी’ में ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका है. ‘पूल ए’ में नीदरलैंड, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड और जापान है. ‘पूल बी’ में बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस और मलेशिया है.

यह भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट

हॉकी वर्ल्ड कप में कब है भारत बनाम पाकिस्तान मैच? देखें फुल शेड्यूल

हॉकी वर्ल्ड कप में कब है भारत बनाम पाकिस्तान मैच?

भारतीय हॉकी बनाम पाकिस्तान हॉकी टीम का मैच 19 अगस्त को नीदरलैंड के वैगनर स्टेडियम में है. ये मैच लोकल समयनुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार देखें तो मैच सुबह 11:30 बजे के करीब शुरू होगा. ये पहले स्टेज में भारत का आखिरी मैच होगा.

भारत का पहला मैच 15 अगस्त को वेल्स टीम के साथ होगा. ये मैच लोकल समयनुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा. भारतीय समयनुसार करीब सुबह 9:30 बजे. भारत का दूसरा मैच इंग्लैंड के साथ है, जो 17 अगस्त को लोकल समयनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा. भारत अपने तीनों मैच वैगनर स्टेडियम में खेलेगा.

यह भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट में कितने भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए 10 हजार रन? लिस्ट में विराट नहीं

वर्ल्ड कप में भारत आगे हैं, लेकिन ओवरऑल हेड टू हेड देखें तो पाकिस्तान आगे दिखती है. भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी के कुल 183 मैच हुए हैं. पाकिस्तान ने 82 जीते हैं और भारत ने 69, 32 मैच ड्रा हुए हैं. पाकिस्तान द्वारा 407 गोल मारे गए हैं और भारतीय द्वारा 390 गोल मारे गए हैं. हालांकि वर्तमान की स्थिति देखें तो भारतीय हॉकी टीम मजबूत नजर आयति है. इसी साल प्रो लीग में भारत ने पाकिस्तान को 2 बार हराया था. पहला मैच 4-3 से जीतने के बाद दूसरे मैच में भारत ने पाक को 7-1 से रौंदा था.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button