उत्तर प्रदेशभारत

हीटवेव से तप रहा UP, आज प्रयागराज सबसे गर्म जिला, पारा पहुंचा 45.2°C… 27 अप्रैल तक नहीं मिलेगी राहत

हीटवेव से तप रहा UP, आज प्रयागराज सबसे गर्म जिला, पारा पहुंचा 45.2°C... 27 अप्रैल तक नहीं मिलेगी राहत

प्रयागराज ने तोड़ा रिकॉर्ड.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी 27 अप्रैल तक भयानक लू (हीटवेव) चलने की संभावना है. शुक्रवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में सबसे अधिक रहा.

शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में लू का असर साफ तौर पर देखने को मिला. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, आगरा, शाहजहांपुर और अलीगढ़, जबकि पूर्वांचल के हरदोई, वाराणसी और प्रयागराज में गर्म हवाओं और तेज तापमान के कारण लू की स्थिति बनी रही.

मौसम वैज्ञानिकों ने क्या बताया?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दोपहर के समय चलने वाली तेज हवाएं अब धीमी पड़ रही हैं, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसके अलावा, निचले क्षोभ मंडल में आ रही गर्म हवाएं और आंतरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात का असर भी तापमान बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है.

Uttar Pradesh Weather

आने वाले 2-3 दिनों में तापमान में हल्की और बढ़ोतरी हो सकती है. इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म रातें भी महसूस की जा सकती हैं, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिलेगी.

26 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा

हालांकि, मौसम विभाग ने राहत की भी उम्मीद जताई है. 26 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश शुरू हो सकती है. यह सिस्टम धीरे-धीरे पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

अभी 2 दिन और चलेगी लू

राजधानी लखनऊ में भी 25 और 26 अप्रैल के दौरान लू चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है. फिलहाल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, लेकिन 27 अप्रैल के बाद मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी पिछले 11 साल से देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुवात हुई.

दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अदंर की खबर को बाहर लाने का हुनर के साथ ही यूपी के ब्यूरोकेसी में खास पकड़ रखते हैं.

इनकी पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही आप तक पहुंचाना है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button