उत्तर प्रदेशभारत

‘हर दिन 20 महिलाएं चढ़ रहीं दहेज की बलि…’, निक्की हत्याकांड के बाद सामने आया ये डाटा उड़ा देगा होश, देखें टॉप-5 पर कौन से राज्य?

'हर दिन 20 महिलाएं चढ़ रहीं दहेज की बलि...', निक्की हत्याकांड के बाद सामने आया ये डाटा उड़ा देगा होश, देखें टॉप-5 पर कौन से राज्य?

निक्की मर्डर केस.

Greater Noida Nikki Murder Case: इस वक्त एक केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. ये है यूपी के ग्रेटर नोएडा का निक्की हत्याकांड. निक्की को उसी के पति और सास-ससुर ने केमिकल डालने के बाद लाइटर से आग लगाकर जिंदा जला दिया. हर कोई इस वक्त निक्की के लिए इंसाफ मांग रहा है. निक्की मौत की बलि चढ़ी तो इसके पीछे का कारण था दहेज. निक्की के घर वाले दामाद विपिन भाटी की हर डिमांड पूरी करते रहे. मगर फिर भी विपिन का लालच तब भी नहीं थमा और उसने निक्की की जान ही ले ली. भारत में अगर दहेज के लिए महिलाओं की मौत की बात करें तो ये आंकड़ा आपके भी होश उड़ा देगा.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दहेज के कारण हर दिन लगभग 20 महिलाओं की मौत होती है. 22 साल में 1.8 लाख महिलाओं की जान दहेज के नाम पर गई. 2018-2021 में 34,493 महिलाओं की मौत हुई. 2022 में 6,450 महिलाओं की हत्याएं की गईं. यूपी में दहेज के मामले सबसे ज्यादा हैं. यूपी में दहेज के कारण 11,874 महिलाओं की जान गई. बिहार में 5,354, मध्य प्रदेश में 2,859 मौतें हुईं. पश्चिम बंगाल में 2,389 और राजस्थान में 2,244 महिलाएं दहेज की बलि चढ़ीं.

2024 में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 25,743 शिकायतें दर्ज की गईं. सबसे ज्यादा 24 प्रतिशत यानि 6,237 घरेलू हिंसा की शिकायतें. दहेज उत्पीड़न के मामले 17 प्रतिशत, यानि 4,383 रहे.

पांच मिनट पहले की थी बात

निक्की हत्याकांड में मां ने बताया- हमने दामाद विपिन भाटी की हर डिमांड पूरी की थी. दहेज में उसे स्कॉर्पियो दी. नाती हुआ तो दामाद के कहने पर उसे बुलेट बाइक भी दी थी. ताकि हमारी बेटी को वो परेशान न करे. वो हंसी खुशी वहां रहे. रोज कभी 1 लाख तो कभी 2 लाख मांगता रहता था. हम फिर भी उसे सब कुछ देते रहे. वो उन पैसों को दूसरी लड़कियों पर उड़ाता था. एक वीडियो भी है हमारे पास, जिसमें विपिन दूसरी महिला के साथ रंगरेलियां मनाता पकड़ा गया था. कई बार पंचायत भी हुई. मगर वो फिर भी नहीं सुधरा. जब मेरी बेटी को जिंदा जलाकर मारा था, तब पांच मिनट पहले ही मेरी निक्की से बात हुई थी. वो कह रही थी कि मम्मी घर आज ही आ जाऊं क्या. ये मुझे मार देगा नहीं तो. उसके इन लोगों ने निक्की से मारपीट की. जब वो बेहोश हुई तो उस पर केमिकल छिड़कर आग लगा दी. और मेरी बेटी को मार डाला.

मर्सडीज कार पर थी नजर

मृतका निक्की के भाई ने कहा कि मेरे पिता ने हाल ही में एक मर्सिडीज कार खरीदी थी. जिस पर विपिन की नजर थी. विपिन मर्सडीज की भी मांग कर रहा था. साथ ही 60 लाख रुपये कैश की भी मांग की जा रही थी. परिवार की एक महिला ने बताया- विपिन की मां ऑडी कार की डिमांड कर रही थी. अब कार तो मिल बैठी. आग ही लगा देनी चाहिए ऐसे दरिंदों को. अभी भी विपिन को कोई पछतावा नहीं है अपने किए पर.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button