सिर कलम कर कब्र में दफना दूंगा… कथावाचक को मिली धमकी, बोले मुझे किसी का डर नहीं | International Sanatan preacher got life threatening social media stwn

सनातन प्रचारक शिवाकांत महाराज
अंतरराष्ट्रीय कथावाचक शिवकांत महाराज को सोशल मीडिया पर कुछ संगठनों ने सिर कलम करने की धमकी दी है. इस पर शिवाकांत महाराज ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है. इस दौरान उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह सनातन का प्रचार कर रहे हैं जो कि दूसरे समुदाय के संगठनों को पसंद नहीं आ रहा है. इसलिए उन्हें यह धमकियां दी गई हैं. उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है.
कथा वाचक शिवाकांत महाराज का कहना है कि वह लगातार सनातन का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. वह विदेशों में भी सनातन की अलख जगा रहे हैं. हाल ही में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कथा करके भारत लौटे हैं. उन्होंने एक वीडियो जारी किया है जिसमें दूसरे समुदाय के संगठनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि वह लगातार सनातन का प्रचार कर रहे हैं इसी वजह से दूसरे संगठनों को उनसे दिक्कत हो रही है.
कथावाचक शिवकांत महाराज ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर सिर कलम करने की धमकी मिली है. उन्होंने दावा किया है कि उन्हें सोशल मीडिया पर यह धमकी मुस्लिम संगठन ने दी है. इस पूरे प्रकरण की उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की है. पुलिस आयुक्त ने शिकायत के बाद कल्याणपुर पुलिस को प्रकरण दर्ज करने का आदेश दिया जिसके बाद केस दायर किया गया है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.
सनातन का प्रचार कर रहा इसलिए मिली धमकी
कथावाचक ने वीडियो में आरोप लगाते हुए कहा है कि कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि पूरे देश सनातनमय हो. इन लोगों में कुछ अराजक तत्व और कुछ मुस्लिम संगठन शामिल हैं. यही लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की और सिर कलम करने की धमकी दे रहे हैं. शिवाकांत महाराज यह भी कह रहे हैं कि उन्हें किसी तरह की चिंता नहीं है, वह सनातन का प्रचार करते रहेंगे.
और पढ़ें: अपने बॉयफ्रेंड के साथ इस शहर में शादी करेंगी आमिर खान की बेटी, जनवरी मेंं होगा कार्यक्रम

