मनोरंजन

सलमान खान को छोड़ ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर’ के डायरेक्टर ने अहान पांडे पर लगाया दांव, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

‘सैय्यारा’ फिल्म की सक्सेस के बाद अब अहान पांडे एक बार फिर से फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हो गए हैं. अहान के फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब फिल्म मेकर अली ब्बास जफर ने खुद ही इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर बताया है कि वो जल्दी ही अहान पांडे के साथ नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने वाले हैं.

मार्च में शुरू होगी शूटिंग
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग अहान पांडे मार्च के आखिर में यानी 30 मार्च से शुरू करने वाले हैं. ये शूटिंग मुंबई में आदित्य चोपड़ा के स्टूडियो में शुरू होने वाली है. मुंबई में शूटिंग खत्म करने के बाद इसका अगला शिड्यूल 60 दिनों तक यूके में रहने वाला है, जो मई के महीने में होगा. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए स्टाराकस्ट मार्च के आखिर तर ट्रेनिंग में जुटी रहेगी.

अली अब्बास जफर का पोस्ट
दो दिन पहले ही फिल्म मेकर अली अब्बास जफर ने अहान पांडे के साथ एक फोटो शेयर की है. जो फिल्म की ट्रेनिंग के दौरान की ही है. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ताकत किसी को दी नहीं जाती… ये ली जाती है… रोल करने के लिए तैयार अहान पांडे’.

अहान पांडे के बारे में सबकुछ
बता दें कि ‘सैय्यारा’ फिल्म से अहान पांडे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है. ये फिल्म 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों से बहुत सारा प्यार मिला था. फिल्म में अहान के साथ अनीत पड्डा ने भी डेब्यू किया था. दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया. इस फिल्म ने लगभग 500 करोड़ का कारोबरा वर्ल्डवाइड किया था, जबकि फिल्म महज 45 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई थी.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button