खेल

शुभमन गिल ने पाकिस्तानी महिला को दिया ऐसा जवाब, हुईं गुस्सा; वीडियो में बयां किया दर्द

भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी, जिसके लिए टीम ने ऑकलैंड में अभ्यास शुरू कर दिया है. शुभमन गिल शुरूआती 3 मैचों में कप्तानी करेंगे, अंतिम के 2 मैचों का वह हिस्सा नहीं हैं. उन मैचों में श्रेयस अय्यर कमान संभालेंगे. न्यूजीलैंड में गिल ने एक पाकिस्तानी महिला फैन का दिल तोड़ दिया, जिसके बाद उन्होंने वीडियो में अपना दर्द बयां किया.

पाकिस्तानी महिला फैन ने बताया कि वह शुभमन गिल के लिए अपने ही देश के खिलाड़ी अबरार अहमद से भिड़ गईं थी, लेकिन गिल ने उन्हें जो जवाब दिया उससे उन्हें बहुत बुरा लगा. उन्होंने अबरार से जो कहा था, उसका वीडियो भी शेयर किया.

फरहान खान की पाकिस्तानी महिला ने इंस्टाग्राम में एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने इसमें एक पुराना क्लिप भी जोड़ा, जिसमें वह अबरार अहमद से बोलती हुई नजर आती हैं कि, “शुभमन गिल को क्या इशारे कर रहा था. क्यों किया?” इस बात को बॉउंड्री के करीब खड़े अबरार सुन रहे थे.” फिर महिला ने ताजा वीडियो में बताया कि उन्होंने गिल के लिए अबरार को बुरा कहा और गिल ने मेरा दिल तोड़ दिया.

पाकिस्तानी महिला ने कहा, “मैंने शुभमन गिल के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी, अबरार अहमद के साथ न्यूजीलैंड में झगड़ा किया. जब मैंने गिल से कहा कि मुझे फोटो चाहिए तो उन्होंने बोला ‘Sorry’. अच्छी बात नहीं है.”

न्यूजीलैंड दौरे पर भारत अभी 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसका आखिरी मैच 1 नवंबर को हैमिलटन में होगा. शुभमन गिल इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. टी20 में भारत ने 3-1 की अजेय बढ़त बना रखी है. रविवार को होने वाले आखिरी टी20 के बाद भारत 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. पहला वनडे बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड में होगा. भारतीय समयनुसार मैच सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा.

यह भी पढ़ें- Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button