खेल

वेस्टइंडीज के ये 3 दिग्गज क्रिकेटर भी जल्द ले सकते हैं संन्यास, पूरन के बाद रसेल ने ली है रिटायरमेंट

वेस्टइंडीज क्रिकेट में जैसे भूचाल आया हुआ है, पिछले महीने निकोलस पूरन ने महज 29 वर्ष की उम्र में संन्यास की घोषणा कर दी थी. अब दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने भी रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के पहले 2 मैचों में खेलेंगे, जो रसेल के करियर के आखिरी 2 मैच होंगे. वेस्टइंडीज के ऐसे कई अन्य खिलाड़ी हैं जो रिटायर होने वाले खिलाड़ियों की सूची में निकोलस पूरन और आंद्रे रसेल को जॉइन कर सकते हैं.

काइल मेयर्स

काइल मायर्स अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए जाने जाते हैं और पेशे से बैटिंग ऑलराउंडर हैं. 2020 में वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू करने के बाद मेयर्स अब तक 84 इंटरनेशनल मैचों में वेस्टइंडीज टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 2,371 रन और 48 विकेट लिए हैं. मगर मेयर्स जून 2024 के बाद से वेस्टइंडीज टीम से बाहर चल रहे हैं. पिछले वर्ष उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में भी रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में जगह मिली थी, लेकिन एक साल से टीम से बाहर चल रहे मेयर्स के टीम में रिटर्न की उम्मीद बहुत कम नजर आती है.

रोवमैन पॉवेल

रोवमैन पॉवेल भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जो दुनियाभर में काफी टी20 फ्रैंचाइजी क्रिकेट खेलते हैं. पॉवेल, जिन्हें पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था, उन्हें इसी साल कप्तानी से बर्खास्त कर दिया गया था. वो आखिरी बार आयरलैंड के खिलाफ मैच में खेलते दिखे थे, जिसमें उन्होंने सिर्फ 2 रन बनाए थे. कप्तानी से हटाए जाने के बाद यदि पॉवेल अपनी फॉर्म को बरकरार नहीं रख पाते हैं तो उनका टीम से पत्ता कट हो सकता है.

आंद्रे फ्लेचर

आंद्रे फ्लेचर साल 2016 के बाद वेस्टइंडीज की टी20 टीम में सक्रिय रहे हैं. टॉप ऑर्डर बैटिंग करते हैं, लेकिन दिसंबर 2024 के बाद वेस्टइंडीज टीम के लिए कोई मैच नहीं खेले हैं. उनकी उम्र बहुत जल्द 38 को पार कर जाएगी और पिछले कुछ समय में उनके टी20 आंकड़े ज्यादा खास नहीं रहे हैं. ये सभी पहलू फ्लेचर को शायद ही वेस्टइंडीज टीम में वापसी करने दें.

यह भी पढ़ें:

IND-W vs ENG-W: ‘ऋषभ पंत से सीखा ये वाला शॉट…’, दीप्ति शर्मा ने मैच जिताऊ पारी के बाद किया खुलासा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button