मनोरंजन

विजय देवरकोंडा ने लेडी लव रश्मिका मंदाना संग विदेश में किया न्यू ईयर का वेलकम? तस्वीरें हुईं वायरल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साउथ के मोस्ट पॉपुलर कपल हैं. इस जोड़ी के जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के रूमर्स हैं. इन सबके बीच रश्मिका और विजय ने साथ में विदेश में नए साल का वेलकम किया. दोनों ने एक ही लोकेशन से तस्वीरें शेयर की हैं. जिनसे साफ हिंट मिल रहा है कि कपल ने साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है.

विजय-रश्मिका ने साथ में न्यू ईयर का किया वेलकम
कुछ दिन पहले ही रश्मिका मंदाना ने रोम में अपनी वेकेशन की झलकियां शेयर की थी. वहीं हाल ही में, विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि वह भी रोम में छुट्टियां मना रहे हैं.  एक्टर ने कई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह शहर के कुछ टूरिस्ट प्लेस को एंजॉय करते हुए नज़र आ रहे हैं. एक तस्वीर में विजय आइकॉनिक कोलोसियम के सामने पोज़ देते हुए दिख रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में एक महिला अभिनेता के कंधे पर सिर रखे हुए दिख रही है. हालांकि महिला का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन फैंस का मानना ​​है कि वह रश्मिका हैं.

विजय ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं मेरे प्यारे दोस्तों,  हम साथ-साथ आगे बढ़ें, ढेर सारी यादें बनाएं, महान काम करें, प्यार, खुशी और जीवन फैलाएं. आप सभी को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं.”

 

रश्मिका की तस्वीरों और वीडियो में भी दिखी थी विजय की झलक
दिलचस्प बात यह है कि कुछ ही दिन पहले रश्मिका ने भी रोम में अपनी वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे, जिनमें सादगी से मनाए गए सेलिब्रेशन, मोमबत्ती जलाकर की गई प्रार्थनाओं और करीबी दोस्तों के साथ बिताए गए पलों की झलक दिखाई गई थी. हालांकि ज्यादातर पोस्ट में रश्मिका शहर को एंजॉय करती हुई नजर आ रही थीं, लेकिन विजय से जुड़े कुछ छोटे-छोटे वीडियो क्लिप ने तुरंत ऑनलाइन सबका ध्यान खींच लिया. फैंस ने इन पलों पर ज़ूम किया, खासकर उस वीडियो पर जिसमें रश्मिका ने विजय को मिठाई खिलाने के बाद खुद चखी.

 

विजय और रश्मिका की फरवरी में है शादी? 
खबरों के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अक्टूबर 2025 में करीबी परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में एक इंटीमेट फंक्शन में सगाई कर ली थी. हालांकि इस जोड़े ने अभी तक अपनी इंगेजमेंट की अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये जोड़ी  26 फरवरी, 2026 को उदयपुर के एक महल में शादी करेगी.  रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने  बताया, “रश्मिका और विजय की शादी उदयपुर के एक ऐतिहासिक महल में होगी, सगाई की तरह ही, यह समारोह भी एक इंटीमेट फंक्शन होगा जिसमें केवल उनके करीबी लोग ही शामिल होंगे.”

 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button