उत्तर प्रदेशभारत

लूट के आरोपी को पकड़ने गई शामली-मुजफ्फरनगर पुलिस पर हमला, ग्रामीणों ने बदमाशों को छुड़ाया

UP: लूट के आरोपी को पकड़ने गई शामली-मुजफ्फरनगर पुलिस पर हमला, ग्रामीणों ने बदमाशों को छुड़ाया

पुलिस से बहस करते लोग

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के पलड़ी गांव में लूट के मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने गई शामली और मुजफ्फरनगर पुलिस की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और बदसलूकी की गई. हंगामे के बीच ग्रामीण पुलिस हिरासत से आरोपी को छुड़ाकर ले गए. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है.

पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर को शामली जिले के आदर्श मंडी थाने के एक उपनिरीक्षक ने शाहपुर थाने पहुंचकर लूट के मामले में वांछित आरोपी के पलड़ी गांव में होने की सूचना दी थी. इसके बाद आदर्श मंडी थाना शामली और शाहपुर थाना मुजफ्फरनगर की पुलिस ने संयुक्त रूप से गांव में दबिश दी.

संयुक्त टीम ने लूट के मामले में वांछित आरोपी मुजफ्फर को हिरासत में ले लिया और उसे पुलिस वाहन में बैठा दिया. इसी दौरान आरोपी के परिजन और कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. आरोप है कि उन्होंने पुलिस टीम के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की शुरू कर दी. गाली-गलौज करते हुए हंगामा किया गया और पुलिस हिरासत से आरोपी को छुड़ा लिया गया.

आठ आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद शाहपुर थाने में पुलिस टीम के साथ बदसलूकी और आरोपी को छुड़ाने के मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने मामले में करीब दर्जनभर नामजद आरोपियों समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने इस मामले में साकिर, इरफान, इस्लाम, इनाम, सलमान, आकिब, फिरोज और नदीम को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है. अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

दो टीमों का किया गया गठन

सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 8 अक्टूबर को शामली के आदर्श मंडी थाने में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित आरोपी की तलाश के लिए दोनों जिलों की पुलिस संयुक्त रूप से पलड़ी गांव पहुंची थी. आरोपी को हिरासत में लेने के बाद जब पुलिस टीम उसे लेकर जाने लगी, तभी उसके परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ हाथापाई कर उसे छुड़ा लिया.

सीओ के मुताबिक, इस संबंध में शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिसके बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है.

रविन्द्र सिंह

रविन्द्र सिंह

रविंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रिपोर्टर हैं. वह बीते 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी शुरुआत एक हिंदी दैनिक अखबार से हुई. फिर साल 2014 से वह न्यूज़ नेशन व रीजनल न्यूज़ स्टेट में काम किया. यहां पर उन्होंने लगातार 2023 तक जिला स्तर पर काम किया. इन्होंने सभी प्लेटफॉर्म के साथ जुड़कर इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में भी काम किया है. सॉफ्ट स्टोरी और क्राइम स्टोरी को समझते हुए समर्पण के साथ रिपोर्टिंग को प्राथमिकता दी. उसके बाद से वह TV9 भारतवर्ष के साथ काम कर रहे हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button