उत्तर प्रदेशभारत

लखनऊ: मोहनलालगंज में डबल मर्डर से सनसनी, मां और दिव्यांग बेटे की बेरहमी से हत्या

लखनऊ: मोहनलालगंज में डबल मर्डर से सनसनी, मां और दिव्यांग बेटे की बेरहमी से हत्या

लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में सिसेंडी कस्बे में सोमवार देर शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. गांव में एक घर के अंदर मां और उसके दिव्यांग बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार हमलावरों ने महिला की पानी से भरे टब में डुबोकर हत्या कर दी, जबकि उसके दिव्यांग बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया.

दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें.

आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल

डबल मर्डर की इस वारदात से सिसेंडी समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी हुई है. घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कराई गई. सूचना पाकर अपर पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी जोन ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य

घटना के जल्द से जल्द खुलासे और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने विशेष पुलिस टीमों का गठन किया है. घटना के संबंध में सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस घटना की जल्द से जल्द खुलासे के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button