मनोरंजन

राजकुमार राव खोलेंगे एजुकेशन सिस्टम की पोल, फिल्म में साथ दिखेंगी तान्या मनिकतला


भारत की नई पीढ़ी के कलाकारों में तेजी से पहचान बना रही अभिनेत्री तान्या मानिकतला अब जल्द ही अभिनेता राजकुमार राव के साथ एक नई फिल्म में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को आदित्य निंबालकर डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में तान्या युवा भारतीयों की आवाज बनेंगी. उनका किरदार फिल्म की कहानी के लिए बेहद अहम होगा.

फिल्म की कहानी भारत की एजुकेशन सिस्टम की सच्चाइयों पर आधारित है. फिल्म उस दुनिया को सामने लाने की कोशिश करती है जिसे अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है. वह दुनिया, जहां स्टूडेंट और टीचर, दोनों ही एक कठिन और कॉम्पिटेटिव सिस्टम के दबाव में जीते हैं. यह कहानी न केवल सोशल रूप से रिलेवेंट है, बल्कि हर उस परिवार से जुड़ती है जो बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहता है.

आदित्य निंबालकर के निर्देशन में बन रही है दमदार कहानी
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि यह प्रोजेक्ट सभी कलाकारों और निर्माताओं के लिए बेहद पर्सनल और इमोशनल है. निर्देशक आदित्य ने इस टॉपिक को बड़ी गहराई और सेंसिटिविटी से संभाला है. राजकुमार राव और तान्या मानिकतला का किरदार दर्शकों के दिल को छू लेगा. तान्या का किरदार इस फिल्म का अहम हिस्सा है, क्योंकि यह उन युवा भारतीयों की आवाज है जो आज के दौर में एजुकेशन, करियर और समाज की एक्सपेक्टेशन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं. निर्देशन के साथ-साथ फिल्म का लेखन भी आदित्य निंबालकर ने किया है.

राजकुमार राव खोलेंगे एजुकेशन सिस्टम की पोल, फिल्म में साथ दिखेंगी तान्या मनिकतला

मनोरंजन के साथ समाज को सोचने पर मजबूर करेगी फिल्म
कहानी में भारत के एजुकेशन जगत की उन गहराइयों को दिखाया गया है, जहां स्टूडेंट पर पढ़ाई और इग्ज़ैम का भारी दबाव होता है, वहीं टीचर को भी सिस्टम की बाउंड्री और चैलेंज का सामना करना पड़ता है. फिल्म एजुकेशन सिस्टम के इमोशनल, मानसिक और सामाजिक पहलुओं पर रोशनी डालती है. यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक ऐसा आईना है जो समाज को अपने भीतर झांकने पर मजबूर करेगा.

राजकुमार राव खोलेंगे एजुकेशन सिस्टम की पोल, फिल्म में साथ दिखेंगी तान्या मनिकतला

तान्या मानिकतला का करियर
तान्या मानिकतला ने 2018 में ‘स्कूल डेज’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. 2020 में उन्होंने ईशान खट्टर के साथ ‘ए सूटेबल बॉय’ में लता मेहरा का किरदार निभाया, जो उनके करियर का एक अहम मोड़ साबित हुआ. 2021 में, वह नेटफ्लिक्स की ‘फील्स लाइक इश्क’ में स्कंद ठाकुर के साथ नजर आईं. वह नेटफ्लिक्स की ‘हाउ टू फॉल इन लव’ में आयुष मेहरा के साथ भी दिखी थीं. 2024 में उन्होंने फिल्म ‘किल’ में तूलिका का किरदार निभाया था.

तान्या मनिकतला का वर्कफ्रंट
तान्या मानिकतला के पास इस वक्त कई दिलचस्प प्रोजेक्ट हैं. वो जल्द ही अपनी नई वेब सीरीज ‘पान पर्दा जर्दा’ में भी नजर आएंगी. यह सीरीज क्राइम और राजनीति की उस दुनिया में ले जाती है, जहां अफीम स्मगलिंग का कारोबार चल रहा है. शो में उनके साथ प्रियांशु पैन्युली, सुशांत सिंह, राजेश तैलंग और मनु ऋषि जैसे कलाकार हैं. कहानी सेंट्रल इंडिया के बैकग्राउंड में सेट है और इसमें एक्शन, ड्रामा और मिस्ट्री का दिलचस्प मेक्स देखने को मिलेगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button