मनोरंजन

‘मैं कभी बॉलीवुड नहीं छोड़ना चाहती थी’, प्रियंका चोपड़ा का खुलासा, बोलीं- ‘हॉलीवुड जाने के लिए मजबूर…’

प्रियंका चोपड़ा उन कुछ इंडियन स्टार्स में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई और आज वे ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं. हिंदी सिनेमा में अपने करियर के पीक पर, एक्ट्रेस हॉलीवुड में मौके ढूंढने के लिए यूनाइटेड स्टेट्स चली गई थीं, और वहीं से अपना करियर फिर से शुरू किया. वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में, प्रियंका ने बताया कि वह कभी भी बॉलीवुड नहीं छोड़ना चाहती थीं, लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा के बाहर मौके तलाशने के लिए “धकेला” गया.

बॉलीवुड छोड हॉलीवुड में जाने पर क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा
दरअसल फर्स्टपोस्ट को दिए इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के अपने सफ़र के बारे में बात करते हुए, प्रियंका ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं कभी बॉलीवुड छोड़ना चाहती थी. जब मैं हिंदी फ़िल्मों में काम कर रही थी, तो कई वजहों से मुझे लगा कि मैं लिमिटेड हूं. मैं आगे बढ़ना चाहती थी. मुझ पर ऐसे मौके ढूंढने के लिए दबाव डाला गया जो एक आर्टिस्ट के तौर पर मेरे लिए एक्साइटिंग हों. मैं अमेरिका में काम करने लगी, और अब, मुझे लगता है कि लगभग 12 साल बाद, मुझे सच में अमेजिंग काम चुनने का मोमेंटम मिल रहा है, और यह आसान नहीं है.”

दोनों इंडस्ट्री में काम करने मे मजा आता है
उन्होंने आगे कहा, “मुझे अपनी इंडियन फिल्में बहुत पसंद हैं. मैं फिर से वाराणसी, इंडिया वापस आकर बहुत खुश हूं, और मुझे दोनों में से किसी एक को चुनना बिल्कुल पसंद नहीं आएगा. मैंने कभी नहीं चुना. मुझे लगता है कि मैं दोनों दुनियाओं में हूं, और मुझे दोनों इंडस्ट्रीज़ में काम करने में मज़ा आता है. दोनों में काम करना कई तरह से अलग है, जैसे कल्चर होते हैं, लेकिन अब मेरा दिमाग दो अलग-अलग तरीकों से काम कर सकता है, इसलिए यह सच में एक अनोखी, कमाल की, मज़ेदार चीज़ है.”

हॉलीवुड में प्रियंका का सफर
2012 में जब प्रियंका ने अपना म्यूज़िक करियर शुरू किया, तो उन्होंने हॉलीवुड में मौके तलाशने शुरू कर दिए. उन्होंने टेलीविज़न शो क्वांटिको में लीड रोल के तौर पर वेस्ट में एक्टिंग डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने बेवॉच और द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स जैसी बड़ी फ़िल्मों में सपोर्टिंग रोल किए. अब, प्रियंका सिटाडेल, हेड्स ऑफ़ स्टेट और कार्ल अर्बन के साथ अपनी आने वाली फ़िल्म द ब्लफ़ जैसे बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं.

 

प्रियंका चोपड़ा अपकमिगं प्रोजेक्ट्स
प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस फ्रैंक ई. फ्लावर्स की डायरेक्ट की हुई, द ब्लफ़ में नजर आएंगीं. ये एक पाइरेट एडवेंचर फ़िल्म है जिसमें इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा, सफ़िया ओकले-ग्रीन और टेमुएरा मॉरिसन भी अहम रोल में हैं. यह फ़िल्म 25 फरवरी को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने वाली है.

प्रियंका के पास एस. एस. राजामौली की वाराणसी भी है. इस फिल्म से वह आठ साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रह हैं. इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं और ये अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button