उत्तर प्रदेशभारत

मुरादाबाद में भीषण हादसा, ओवरब्रिज से नीचे गिरी बाइक, मामा-भांजे की मौत, अगले महीने बजनी थीं शहनाइयां

मुरादाबाद में भीषण हादसा, ओवरब्रिज से नीचे गिरी बाइक, मामा-भांजे की मौत, अगले महीने बजनी थीं शहनाइयां

पुलिस कर रही जांच

Moradabad Accident: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी इलाके में सिरसी रोड पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. राजा का सहसपुर में दशहरा मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार मामा और भांजे की ओवरब्रिज से नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है. हादसा इतना भयानक था कि बाइक ओवरब्रिज की रेलिंग में ही फंसी रह गई थी, जबकि दोनों युवक उछलकर नीचे जा गिरे थे.

मृतकों की पहचान मनमोहन (30) और उसके भांजे विष्णु सिंह (21) के रूप में हुई है. इस सड़क हादसे की घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और शादी की तैयारियां मातम में बदल गई हैं. पुलिस व परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर जिले के शाहबाद थाना इलाके के भौरकी गांव निवासी मनमोहन अपने रिश्तेदारी में सोनकपुर इलाके के अभनपुर नरौली गांव गया हुआ था.

पुल की बायीं तरफ की रेलिंग से टकराई बाइक

शाम को वह अपनी बहन के बेटे विष्णु सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर बिलारी के राजा का सहसपुर गांव में दशहरा मेला देखने गया था. रात करीब 12 बजे जब वे दोनों वापस लौट रहे थे, तो विष्णु बाइक चला रहा था और मनमोहन पीछे बैठा था. जैसे ही उनकी बाइक रेलवे ओवरब्रिज के पश्चिमी ढाल की ओर बढ़ी, वह अचानक अनियंत्रित होकर पुल की बायीं तरफ की रेलिंग से जा टकराई.

इलाज के दौरान भांजे ने भी तोड़ा दम

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पुल से नीचे सड़क पर जा गिरे. राहगीरों की सूचना पर थाना बिलारी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलारी पहुंचाया था. डॉक्टरों ने मनमोहन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल विष्णु को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था. सुबह इलाज के दौरान विष्णु ने भी दम तोड़ दिया है.

परिजनों ने बताया कि मृतक मनमोहन राजमिस्त्री का काम करता था, जबकि विष्णु कपड़ों की सिलाई का काम करता था और आगामी 11 दिसंबर को उसकी शादी तय थी. इस अप्रत्याशित हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

ये भी पढ़ें: तूने तो राजपूत कुल की इज्जत, औरैया सगाई कांड में रामसुघर की बेटी का आरोप, रीना ने भी दिया जवाब

शारिक सिद्दिकी

शारिक सिद्दिकी

पिछले 4 सालों से पत्रकारिता के फील्ड में हूं, निष्पक्ष पत्रकारिता का पक्षधर और सच्चाई के साथ अपने कर्तव्य का पालन करना ही मेरा उद्देश्य.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button