उत्तर प्रदेशभारत

मुजफ्फरनगर में आधी रात को अंधाधुंध फायरिंग… पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर दागीं गोलियां, दहशत में परिवार

मुजफ्फरनगर में आधी रात को अंधाधुंध फायरिंग… पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर दागीं गोलियां, दहशत में परिवार

पूर्व वार्ड पार्षद राखी कुमारी के घर फायरिंग.

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बेखौफ अपराधियों का तांडव सामने आया है. सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात बदमाशों ने नगर निगम के वार्ड नंबर- 17 की पूर्व वार्ड पार्षद रेखा देवी के आवास को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की. रात करीब एक बजे हुई इस ताबड़तोड़ गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया है. वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दो अपराधी मौके से फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है.

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों ने बताया कि देर रात करीब एक बजे अचानक गोलियों की आवाज से पूरा मोहल्ला गूंज उठा. बाइक से आए दो अपराधियों ने घर के बाहर पहुंचते ही अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. गोलीबारी में पूर्व पार्षद के घर के बाहर खड़ी कार का शीशा चकनाचूर हो गया और मकान के लोहे के शटर पर भी कई गोलियों के गहरे निशान पाए गए हैं.

नगर DSP ने किया निरीक्षण, CCTV खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नगर DSP-1 सुरेश कुमार ने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने मौके से दो खाली खोखा और एक जिंदा कारतूस जब्त किया है. आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रूट का पता लगाया जा सके.

ये भी पढ़ें: रिश्ते की दादी से भागकर की थी शादी फिर किसने रामपुर के नवजोत को मार डाला? सामने आया न्यूजीलैंड कनेक्शन

पुराने विवाद में वारदात की आशंका, परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल

पूर्व वार्ड पार्षद राखी कुमारी ने घटना के पीछे बालूघाट क्षेत्र के एक युवक के साथ चल रहे पुराने विवाद की आशंका जताई है. परिजनों का कहना है कि बालूघाट निवासी एक युवक से उनका पुराना विवाद चल रहा है, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया. पूर्व पार्षद और परिजनों का आरोप है कि इस विवाद की शिकायत पहले भी कई बार स्थानीय थानाध्यक्ष से की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. इसी ढिलाई के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

संजीव कुमार

संजीव कुमार

भारत 24, इंडिया टीवी, इंडिया न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, न्यूज एक्स, फोकस न्यूज, कशिश न्यूज, ताजा टीवी, सीएनइबी न्यूज, रफ्तार टीवी और लाइव इंडिया में 18 साल से ज्यादा के काम का अनुभव.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button