मनोरंजन

मुकेश खन्ना नहीं चाहते रणवीर सिंह करें शक्तिमान का रोल, बोले- उसके चेहरे पर निगेटिविटी है

रणवीर सिंह ने फिल्म ‘धुरंधर’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज हुई और रणवीर ने दोनों पार्ट्स से रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई की. रणवीर फिल्म शक्तिमान को लेकर भी काफी खबरों में रहे हैं. लेकिन मुकेश खन्ना जिन्होंने 90s में शो शक्तिमान में लीड रोल प्ले किया वो नहीं चाहते कि रणवीर सिंह शक्तिमान का रोल प्ले करें.

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में मुकेश खन्ना ने बताया कि आखिर वो क्यों नहीं चाहते कि रणवीर सिंह शक्तिमान का रोल प्ले करें. 

ये भी पढ़ें- ओटीटी पर खूब देखी जा 2 घंटे 17 मिनट की रोमांस से भरी ये फिल्म, थिएटर में हुई थी फ्लॉप

मुकेश खन्ना क्यों नहीं चाहते रणवीर सिंह करें शक्तिमान का रोल?

उन्होंने कहा, ‘मुझे मनाने में लगे हुए हैं सब कि धुरंधर चल गई अब तो रणवीर सिंह बहुत बड़ा एक्टर बन गया. मैं शक्तिमान के लिए बड़ा एक्टर नहीं चाहता. मुझे शक्तिमान के लिए स्टार नहीं चाहिए. मुझे शक्तिमान के लिए इमेज चाहिए जो रणवीर सिहं के साथ नहीं है. इसीलिए मैं इसके खिलाफ हूं. मैं रणवीर की परफॉर्मेंस के खिलाफ नहीं हूं.’

ये भी पढ़ें- नेहा धूपिया से आलिया भट्ट तक, प्रेग्नेंसी के बाद इन एक्ट्रेसेस ने की शादी, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम

मुकेश खन्ना ने कहा, ‘वो अलाउद्दीन खिलजी कर सकता है. गली बॉय कर चुका है. वो धुरंधर कर गया बहुत अच्छा, मैंने तारीफ भी की. लेकिन मेरे लिए शक्तिमान बनने के लिए, सिर्फ एक एक्टर होना ही काफी नहीं है, बल्कि एक फेस भी होना जरूरी है. वो फेस जो शक्तिमान को सूट करे. मेरा ऑब्जेक्शन सिर्फ ये है कि उसकी आंखों में शक्तिमान दिखना चाहिए, वो खड़ा हो तो वो षडयंत्रकारी नहीं दिखना चाहिए. मैं रणवीर को किलविश (विलेन) के लिए साइन कर सकता हूं लेकिन शक्तिमान के लिए नहीं. निगेटिविटी है चेहरे पर. पॉजिटिविटी नहीं है उसके चेहरे पर.’

फिल्म के बारे में बात करते हुए मुकेश ने कहा, ‘आ रहा है, आना चाहिए. रुकावट के लिए खेद है. सभी जानते हैं कि स्पीड ब्रेकर क्या होता है. सभी जानते हैं मेरा ऑब्जेक्शन क्या है.’

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button