खेल

‘भुवनेश्वर को खिलाना सबसे बड़ी गलती…’, इरफान पठान के बयान से मचा बवाल; जानें क्या कहा

भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में वापस लाना सही फैसला नहीं था. यह कहना है पूर्व वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी इरफान पठान का. आंकड़े सबूत हैं कि भुवनेश्वर के लिए वापसी के बाद पहली सीरीज कतई अच्छी नहीं गुजरी. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 मैचों में 16 ओवर गेंदबाजी की, जिनमें वह सिर्फ एक विकेट ले पाए.

इरफान पठान ने कहा कि भुवनेश्वर को वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयार किया जा रहा होता तो शायद उनका रिटर्न करवाना बढ़िया फैसला होता. लेकिन पूर्व तेज गेंदब्याज के अनुसार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवनेश्वर की जगह मयंक यादव या प्रिंस यादव जैसे युवा गेंदबाज को अधिक से अधिक मौके देने का प्रयास करना चाहिए था.

भुवनेश्वर का खेलना, बड़ी गलती

एक यूट्यूब वीडियो में इरफान पठान कहते दिखे, “चयनकर्ताओं से कहां गलती हुई? मेरी नजर में भुवनेश्वर कुमार को इस सीरीज में खिलाना बड़ी गलती थी. भुवनेश्वर एक बेहतरीन और सीनियर गेंदबाज हैं, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप अभी बहुत दूर है, ऐसे में भुवनेश्वर को वापस लाना सवाल खड़े कर रहा है.”

इरफान ने कहा कि वनडे वर्ल्ड कप 2027 पास आ रहा है, उसके लिए भुवनेश्वर को वापस बुलाया गया होता तो सही होता.

युवाओं को नहीं मिला मौका

2007 टी20 वर्ल्ड कप विजेता इरफान पठान ने कहा कि यह सीरीज युवाओं को मौका दिए जाने के लिहाज से महत्वपूर्ण थी. भुवनेश्वर को खिलाने के बजाय मयंक यादव और प्रिंस यादव जैसे युवाओं को विदेशी परिस्थितियों का अनुभव मिलना चाहिए था. हालांकि इरफान ने अपने बचाव में यह भी कहा कि वह भुवनेश्वर कुमार के आलोचक नहीं हैं. उन्होंने सिर्फ भुवनेश्वर के रिटर्न की टाइमिंग और तरीके पर सवाल उठाए हैं.

4 मैचों में सिर्फ एक विकेट, इकोनॉमी 11 के पार

भुवनेश्वर कुमार समेत अन्य लगभग सभी गेंदबाजों के लिए यह सीरीज खराब गुजरी. सिर्फ भुवनेश्वर की बात करें तो उन्होंने 4 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 16 ओवर गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक विकेट लिया और 180 रन लुटा दिए. भुवनेश्वर ने 11.25 के इकोनॉमी रेट से रन दिए.

यह भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button