खेल

‘पाप है क्या?’ जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. इन दिनों वह आईपीएल 2026 की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रहे थे. लेकिन, इस बार हेडलाइन्स में आने का मामला कुछ और है. उनकी शानदार पारी नहीं बल्कि उनके एक लाइक पर बवाल हो गया है, जिसके बाद फैंस अनुष्का शर्मा से उनकी शिकायत कर रहे हैं. लेकिन, इस विवाद के बीच उन्हें अभिनेत्री अमीषा पटेल का साथ मिला है. 

जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर बवाल

दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि विराट कोहली ने जर्मन की मॉडल और इन्फ्लुएंसर लिजालाज (Liza Blolling/Lizalaj) की एक फोटो को इंस्टाग्राम पर लाइक कर दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल ही मच गई. उनके एक लाइक का मुद्दा देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. लोग खूब रिएक्शन देने लगे. यहां तक कि कइयों ने अनुष्का से शिकायत तो की ही लेकिन क्रिकेटर को कुछ ने ट्रोल भी करना शुरू कर दिया. लेकिन इसी बीच अमीष पटेल का इस मामले पर रिएक्शन आया और उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि ट्रोल्स की बोलती ही बंद हो गई. 

क्या बोलीं अमीषा पटेल?

अमीषा पटेल के रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पैपराजी उनसे विराट कोहली के लाइक और ट्रोलिंग को लेकर सवाल करते हैं कि विराट कोहली ने एक जर्मन मॉडल की फोटो को लाइक कर दिया और उस पर बवाल मच गया तो क्या एक सेलिब्रिटी किसी की फोटो को लाइक नहीं कर सकता? इस पर अभिनेत्री कहती हैं, ‘क्यों? मैं समझ नहीं पा रही हूं. लाइक करना कुछ पाप है क्या? उनका इंस्टाग्राम उनकी मर्जी लाइक करें.’

अमीषा ने आगे ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा, ‘लोगों को बस ट्रोल करना ही आता है उनको कोई और काम धंधा ही नहीं है. करें या नहीं करें उनकी मर्जी. अच्छी बात है कि अच्छे काम को लाइक करना. है कि नहीं? उनका इंस्टाग्राम उनकी मर्जी. बल्कि ट्रोल करना पाप है. किसी को लाइक करना पाप नहीं है.’

अवनीत कौर की फोटो लाइक करने भी हो चुका बवाल

यह कोई पहली बार नहीं है जब विराट कोहली किसी की फोटो लाइक करने की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं. इसके पहले भी वह एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो लाइक करने की वजह से चर्चा में आ चुके हैं. उस समय पर भी अभिनेत्री की फोटो को लाइक करने पर काफी बवाल मचा था.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button