खेल

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने से किया इनकार तो बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर, जानें क्या बोले दिग्गज 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से करीब 6 दिन पहले पाकिस्तान सरकार की तरफ से एलान किया जाता है कि उनकी टीम आगामी विश्व में तो हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला लीग मैच नहीं खेलेगी. बीते रविवार (01 फरवरी) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाकिस्तान सरकार की तरफ से इस अजीब फैसले को जारी किया गया, जिस पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर बुरी तरह भड़कते हुए नजर आए. 

गावस्कर ने कहा कि अगर आप बिल्कुल अंत में नाम वापस लेते हैं, तो यह दिक्कत है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि आईसीसी को इस मुद्दे पर पाकिस्तान के खिलाफ कर्रावाई करनी चाहिए, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि भविष्य में ऐसी कोई घटना ना हो. 

बिल्कुल अंत में नाम वापस लेना दिक्कत 

इंडिया टुडे से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, “अगर आप अंतिम वक्त पर नाम वापस लेते हैं, तो यह दिक्कत है. हां अगर आप पहले ही नाम वापस ले लेते, तो वह एक अलग बात होती. लेकिन यदि आप टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर, आखिरी क्षण में नाम वापस लेते हैं, तो मुझे लगता है कि निश्चित रूप से आईसीसी को दखल देना चाहिए और कुछ कार्रवाई करनी चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि वह क्या फैसला लेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि इसमें बहुत सारे बोर्ड शामिल हैं, इसलिए यह किसी एक व्यक्ति का फैसला नहीं होगा. हालांकि यह कुछ ऐसा होना चाहिए जिससे यह सुनिश्चित हो कि भविष्य में कोई ऐसा करने के बारे में ना सोचे.”

आईसीसी शायद लेगा लीगल एक्शन

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए गावस्कर ने कहा, “आईसीसी शायद भारत के खिलाफ खेलने से इनकार करने पर पाकिस्तान के खिलाफ लीगल एक्शन लेगा, लेकिन इस एक्शन का नतीजा क्या होगा, यह मैं नहीं कह सकता. यह तो निश्चित है कि आईसीसी पाकिस्तान सरकार के फैसले से बहुत निराश होगा.”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button