पहले चौराहे तक पीटते हुए ले गया, फिर धारदार हथियार से की हत्या, शराब के नशे में पति बना हैवान!


यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
Shravasti Crime News: श्रावस्ती जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक कलियुगी पति ने अपन पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के अनुसार, नशे में धुत पति ने पहले पत्नी से विवाद किया और फिर धारदार हथियार से महिला के पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतका मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी. मृतका की पहचान नीलम मौर्या के रूप में की गई है. ये घटना देर रात करीब 12 बजे की है. घटना जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनहा स्थित बांसगढ़ी गांव की है. नशे में धुत पति ने पहले अपनी पत्नी नीलम मौर्या से घर में विवाद शुरू किया. विवाद बढ़ा तो पति हैवान बन गया और पत्नी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया.
चीखती-चिल्लाती पत्नी जान बचाने के लिए भागी, लेकिन…
चीखती-चिल्लाती पत्नी जान बचाने के लिए भागी, लेकिन आरोपी पति उसे पीटते हुए बीच चौराहे तक ले आया और फिर हाथ में लिए धारदार हथियार से उसके पेट में एक के बाद एक कई वार कर दिए. चौराहे पर खून से लथपथ तड़प रही नीलम को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका की बेटी और मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
नीलम के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद शराब पीकर मेरी बेटी को मारता-पीटता था. हमने कई बार समझाया भी. कल रात उसने फोन पर विवाद किया और फिर बेटी को बीच सड़क पर ले जाकर धारदार हथियार से मार डाला. हमें इंसाफ चाहिए, हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
वारदात के करीब 7 घंटे पुलिस को दी गई सूचना
मृतिका की बेटी ने कहा कि मैं अपनी नानी के यहां नेपाल में रहती हूं, लेकिन पता चाला कि रात को पापा बहुत ज्यादा शराब पीकर आए थे. मम्मी से झगड़ा करने लगे और फिर मारने लगे. मम्मी चिल्लाई तो उनको मारते हुए बाहर चौराहे तक ले गए और पेट में धारदार हाथियार मार दिया. हैरानी की बात यह रही कि वारदात के करीब 7 घंटे बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
अम्मार रिजवी की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें: सोनभद्र में BJP विधायक का WhatsApp हैक, परिचितों से मांगे पैसे- FIR दर्ज




