उत्तर प्रदेशभारत

पत्नी को पीटकर किया अधमरा, फिर दांतों से काटी नाक, गाल का मांस भी काटा… लगे इतने टांके

पत्नी को पीटकर किया अधमरा, फिर दांतों से काटी नाक, गाल का मांस भी काटा… लगे इतने टांके

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से घरेलू हिंसा का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी को न केवल बेरहमी से पीटा, बल्कि गुस्से में उसके गालों और नाक को अपने दांतों से बुरी तरह काट लिया. जख्म इतने गहरे हैं कि महिला की नाक का मांस कटकर अलग हो गया है. घटना चिकासी थाना क्षेत्र के बिरहट गांव की है.

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, अमरुद्दीन नामक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बहन पाना का निकाह राठ कोतवाली क्षेत्र के टोला गांव निवासी फूल खान के साथ हुआ था. निकाह के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर मनमुटाव और तकरार होती रहती थी.

विवाद के बाद दी दरिंदगी को अंजाम

बुधवार की रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हुआ. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि फूल खान ने आपा खो दिया. आरोप है कि उसने पहले पाना को अधमरा होने तक पीटा. जब वह निढाल हो गई, तो फूल खान ने दरिंदगी दिखाते हुए उसके चेहरे पर हमला कर दिया. उसने अपने दांतों से पाना की नाक और गालों को इतनी जोर से काटा कि मांस के टुकड़े अलग हो गए.

ये भी पढ़ें: तुम्हारी बेटी भी सुंदर होगी, उसे एक रात के लिए, महिला कैदी से गंदी डिमांड करने वाले ASI को हुई जेल

प्लास्टिक सर्जरी की नौबत, झांसी रेफर

गंभीर रूप से लहूलुहान पाना को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, पाना के गाल पर 10 टांके लगाने पड़े हैं. नाक का हिस्सा बुरी तरह कट जाने के कारण अब उसकी प्लास्टिक सर्जरी करानी होगी.

पुलिस की कार्रवाई

चिकासी थाना पुलिस ने अमरुद्दीन की तहरीर पर आरोपी पति फूल खान और उसके पिता हबीब के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button