उत्तर प्रदेशभारत

नोएडा में चोरों ने शादी में लगाई सेंध! DJ की धुन पर नाच रही थी फैमिली, इधर खाली कर दिया पूरा घर

नोएडा में चोरों ने शादी में लगाई सेंध! DJ की धुन पर नाच रही थी फैमिली, इधर खाली कर दिया पूरा घर

सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक परिवार शादी समारोह में शिरकत करने अपने पैतृक गांव गया था. इसी बीच उनके पास पड़ोसी ने फोन किया और घर में चोरी हो गई है. इतना सुनते ही शादी का माहौल किरकिरा हो गया और परिवार के सदस्य तुरंत वहां से ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हुए. जब वह अपने घर वापस लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.

मामला ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव का है. यहां 24 तारीख को ग्रेटर नोएडा से एक परिवार शादी समारोह के लिए गोपालगंज के लिए गया हुआ था. इस दौरान 26 तारीख को परिवार में शादी थी. पंडाल में शादी की शहनाइयां बज रही थी और लोग डीजे की धुन पर थिरक रहे थे.

पड़ेसीयों ने दी जानकारी

इसी बीच उनके पास ग्रेटर नोएडा के पड़ोसी ने फोन किया और घर मे चोरी होने की जानकारी दी. इतना सुनते ही शादी का माहौल किरकिरा हो गया. वे शादी से ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हुए. यहां पहुंचने के बाद उन्होंने देख कि घर का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ है. इस पर उन लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी.

पुलिस ने दी जानकारी

घटना को लेकर थाना प्रभारी इकोटेक थर्ड ने जानकारी देते हुए बताया की अजय तिवारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. वो ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव में रहते हैं. 24 तारीख की शाम को वह अपने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव गोपालगंज शादी समारोह में शिरकत करने गए थे.

आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस

इस बीच चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया और घर का ताला तोड़कर घर में रखे कीमती समान डेढ़ लाख रुपए नगद सोने चांदी के जेवरात आदि चोरी कर लिए है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button