खेल

नहीं हो पाएगा भारत-पाकिस्तान मैच? बारिश के 85 प्रतिशत चांस; होश उड़ा देगी मौसम विभाग की रिपोर्ट

2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच चर्चा में बना हुआ है. पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, इस बीच फैंस का मूड खराब करने वाली एक रिपोर्ट सामने आई है. यह रिपोर्ट मौसम से जुड़ी है. भारत और पाकिस्तान का मैच श्रीलंका के कोलंबो में रविवार, 15 फरवरी को खेला जाना है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संडे को श्रीलंका में 85 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है. 

भारत और पाकिस्तान के मैच में भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंच सकते हैं. स्टेडियम के फुल पैक होने की उम्मीद है. इस बीच मौसम विभाग की रिपोर्ट ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. accuweather.com के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के मैच के समय कोलंबो में बारिश आने के काफी चांस हैं. मैच से पहले करीब 4 घंटे बारिश हो सकती है. इसके अलावा मैच के समय भी बारिश की संभावना है. मैच के समय तूफान आने की भी 26 प्रतिशत उम्मीद है. वहीं बारिश की वजह से मैच में बार-बार रुकावट भी आ सकती है. 

संडे को कैसा रहेगा श्रीलंका के कोलंबो का मौसम?

भारत और श्रीलंका का मैच भारतीय समय के अनुसार शाम सात बजे शुरू होगा. मैच का टॉस साढ़े 6 बजे होगा. पूरे दिन के मौसम की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, 
श्रीलंका के कोलंबो स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 10 बजे 60% बारिश की उम्मीद है. वहीं 11 बजे से बारिश की संभावना बढ़कर 62 प्रतिशत हो जाएगी. दोपहर एक बजे करीब 58 प्रतिशत बारिश के चांस हैं. 

अच्छी बात यह है कि मैच के समय यानी लोकल टाइम सात बजे सिर्फ 9 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है. इससे साफ है कि सुबह से शाम तक बारिश के ज्यादा चांस हैं, लेकिन मैच के समय मौसम साफ होने की उम्मीद है. लगातार बारिश की वजह से मैच शुरू होने में देरी हो सकती है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button