उत्तर प्रदेशभारत

देवरिया में दशहरा मेले में स्कॉर्पियो की स्टंटबाजी, मची भगदड़; जान बचाकर भागे लोग

देवरिया में दशहरा मेले में स्कॉर्पियो की स्टंटबाजी, मची भगदड़; जान बचाकर भागे लोग

भीड़ के बीच स्कॉर्पियो से स्टंट

Deoria News: देवरिया जिले में दशहरा मेले के दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में गाड़ी का चालक भीड़भाड़ वाले इलाके में तेज रफ्तार से स्कॉर्पियो को घुमाता दिखाई दे रहा है. इस दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक ने सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों को टक्कर भी मारी. घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

स्टंटबाजी से मेले में मची भगदड़

वायरल वीडियो हरैया लाला ओवरब्रिज के पास दशहरा मेले के दौरान का बताया जा रहा. वीडियो में सफेद रंग की स्कॉर्पियो तेजी से घूमती नजर आ रही है. आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं. गाड़ी की रफ्तार और खतरनाक तरीके से घूमने के कारण लोगों में डर का माहौल बन गया. कई लोग गाड़ी से बचने के लिए भागते दिखाई दे रहे हैं. इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है. हालांकि, घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर जानकारी नहीं मिली है. भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह स्टंट किए जाने से लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- जब बिजली काटी गई थी तो करंट कैसे दौड़ा? गोरखपुर दुर्गा प्रतिमा हादसे पर परिजनों ने उठाए सवाल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने स्कॉर्पियो की स्टंटबाजी का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. सार्वजनिक जगह पर इस तरह तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने और लोगों की जान जोखिम में डालने को लेकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

पुलिस ने स्कॉर्पियो की पहचान की

मामले को लेकर सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि सलेमपुर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित सफेद स्कॉर्पियो का वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है. इस संबंध में हरैया के वार्ड नंबर-8 निवासी वादी वीरेंद्र प्रजापति की तहरीर के आधार पर सलेमपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. सीओ के मुताबिक, घटना में शामिल सफेद स्कॉर्पियो की पहचान कर ली गई है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

चंद्रप्रकाश शाही

चंद्रप्रकाश शाही

चंद्रप्रकाश शाही को पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इन्होंने नेशनल न्यूज़ चैनल रिपब्लिक, एपीएन न्यूज़ में भी काम किया है. चंद्रप्रकाश शाही पॉलिटिकल खबरों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय खबरों में भी दिलचस्पी रखते हैं. इन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के अलावा एलएलबी और कंप्यूटर में तमाम प्रकार की टेक्निकल डिग्री भी हासिल की हैं. वर्तमान में ये टीवी9 भारतवर्ष के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button