उत्तर प्रदेशभारत

दिल्ली-देहरादून रोड पर हादसा! हरीश रावत के काफिले की कार टकराई, बाल-बाल बचे पूर्व सीएम

दिल्ली-देहरादून रोड पर हादसा! हरीश रावत के काफिले की कार टकराई, बाल-बाल बचे पूर्व सीएम

हरीश रावत के काफिले की कार की हुई टक्कर

उत्तर प्रदेस के मेरठ में दिल्ली से देहरादून/हरिद्वार की ओर जा रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के काफिले की एक कार शनिवार को दिल्ली-देहरादून बाईपास पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के वक्त रावत का काफिला तेजी से आगे बढ़ रहा था तभी एक महिला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे से दुर्घटना हुई.

जानकारी के अनुसार काफिले में शामिल एक कार एस्कॉर्ट वाहन से टकरा गई. अचानक ब्रेक लगाने के चलते कार का संतुलन बिगड़ गया और वह एस्कॉर्ट वाहन से जा भिड़ी. गनीमत रही कि हादसे में हरीश रावत को कोई चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं. हादसे के बाद वह तुरंत दूसरी गाड़ी में बैठकर अपनी यात्रा के लिए रवाना हो गए.

हालांकि इस टक्कर में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है. पुलिसकर्मी को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए पास के हॉस्पिटल ले जाया गया है. पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारू किया.

हरीश रावत ने लिखा- मैं ठीक हूं

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हादसे के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट भी शेयर किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं. उन्होंने पोस्ट में जानकारी दी कि उनके काफिले की एक गाड़ी को नुकसान हुआ है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं पूरी तरह ठीक हूं, चिंता की कोई बात नहीं है. गाड़ी को जरूर नुकसान पहुंचा है.’

अचानक ब्रेल लगाने से हुआ हादसा

इस घटना के बाद उनके समर्थकों और चाहने वालों ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर उनके सुरक्षित होने की कामना की. गौरतलब है कि हाईवे पर तेज रफ्तार में चलते हुए अचानक ब्रेक लगने की घटनाएं अक्सर हादसे का कारण बनती हैं. यह हादसा भी ऐसी ही एक लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button