‘तेरे इश्क में’ के बाद फिर साथ आ रहे हैं धनुष -आनंद एल राय, एक्शन-रोमांस से भरी होगी चौथी फिल्म

बॉलीवुड में एक्टर धनुष और डायरेक्टर आनंद एल राय की जोड़ी हमेशा फैंस के लिए खास रही है. ‘रांझणा’, ‘अतरंगी रे’ और ‘तेरे इश्क में’ जैसी फिल्मों में इन्हें दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला. अब खबरें हैं कि यह जोड़ी अपनी चौथी फिल्म के साथ फिर लौट रही है. बताया जा रहा है कि फिल्म एक्शन और रोमांस से भरपूर होगी और बड़े पर्दे पर एक नया अनुभव देगी.
मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, आनंद एल राय और धनुष अपनी चौथी फिल्म के लिए फिर साथ आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि यह एक पीरियड एक्शन-रोमांस फिल्म होगी. सोर्स के अनुसार. इस जोड़ी की अगली फिल्म अगर कंफर्म हुई तो यह बॉलीवुड के सबसे हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट्स में से एक साबित हो सकती है.
एक्शन-रोमांस से भरी रहेगी फिल्म
रिपोर्ट के सोर्स के अनुसार, ‘तेरे इश्क में’ की सफलता के बाद दोनों अब एक बड़े पैमाने की पीरियड एक्शन-रोमांस फिल्म पर काम कर रहे हैं. यह उनके लिए खास होगा क्योंकि इससे पहले उन्होंने ज्यादातर रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में ही साथ काम किया है.
हालांकि इन जोड़ी की अगले प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक कोई आधारिक घोषणा नहीं हुई है. मगर इन खबरों से फैंस का उत्साह जरूर बढ़ गया है.
बॉक्स ऑफिस पर सफल रही ‘तेरे इश्क में’
आपको बता दें कि ‘तेरे इश्क में’ फिल्म को आनंद एल राय ने निर्देशित किया था. फिल्म में धनुष और कृति सेनन को लीड रोल में काफी पसंद किया गया था. 2025 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. सैकनिल्क रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म ने दुनिया भर में करीब 161.96 करोड़ की थी. फिल्म की कहानी शंकर और मुक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं.



