उत्तर प्रदेशभारत

तू-तू मैं-मैं करते ऐसी बिगड़ी बात… देवर ने भाभी को चाकू घोंपकर मार डाला, फिर हो गया फरार

तू-तू मैं-मैं करते ऐसी बिगड़ी बात... देवर ने भाभी को चाकू घोंपकर मार डाला, फिर हो गया फरार

वारदात के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा.

Bulandshahr Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भईपुरा में संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में देवर ने अपनी ही 50 वर्षीय भाभी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भईपुरा गांव के रहने वाले आरोपी किशोरी का अपनी 50 वर्षीय भाभी मीना के साथ जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. देर शाम एक बार फिर दोनों के बीच बंटवारे की बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी किशोरी आपा खो बैठा. गुस्से में आकर देवर किशोरी ने धारदार चाकू से अपनी भाभी मीना पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए. चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल मीना की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई. भाभी को लहुलूहान हालत में छोड़कर आरोपी किशोरी मौके से रफूचक्कर हो गया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस और मंडी चौकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया.

ये भी पढ़ें: ऑर्डर लाने में हुई देर तो आपा खो बैठा ग्राहक डिलीवरी बॉय को घर के अंदर खींचकर पीटा, मेरठ का Video वायरल

SP सिटी का बयान: “तहरीर के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई”

बुलंदशहर के एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि डायल 112 के माध्यम से पुलिस को गांव भईपुरा में एक महिला की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की तो सामने आया कि देवर और भाभी के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद था, जिसके चलते देवर ने महिला की हत्या कर दी. फिलहाल परिजनों से तहरीर प्राप्त की जा रही है, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं.

सुमित शर्मा

सुमित शर्मा

सुमित शर्मा ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत अक्टूबर 2005 में सिटी न्यूज़ चैनल से की थी. इसके बाद वर्ष 2006 से 2014 तक ज़ी न्यूज़ में बतौर कैमरा पर्सन कार्य किया. वर्ष 2010 से 2011 तक जीएनएन न्यूज़ चैनल में बतौर रिपोर्टर कार्य किया, जबकि 2011 से 2014 तक सी न्यूज़ चैनल में रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दीं.

अक्टूबर 2014 से अक्टूबर 2015 तक दैनिक भास्कर में न्यूज़ रिपोर्टर रहे. इसके अलावा उन्होंने बीबीसी हिंदी के लिए भी रिपोर्टिंग की है. वो समाचार टुडे चैनल, जनतंत्र न्यूज़ चैनल और टीवी 100 न्यूज़ चैनल में भी रिपोर्टर के रूप में काम कर चुके हैं. वर्ष 2018 से वो टीवी9 भारतवर्ष में रिपोर्टर के तौर पर जुड़े हुए हैं.

 

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button