उत्तर प्रदेशभारत

तमंचा लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा! ‘बीड़ी पी, पानी मांगा और…’ मेरठ में पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाला पति कैसे हुआ अरेस्ट? Video

तमंचा लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा! ‘बीड़ी पी, पानी मांगा और…’ मेरठ में पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाला पति कैसे हुआ अरेस्ट?  Video

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी. आरोपी ने डेढ़ साल बाद पत्नी के प्रेमी की प्लान के मुताबिक हत्या की. इसके बाद एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया. जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी. बीते दिन उसे जंगल में पुलिस ने घेर लिया. इस दौरान उसने पुलिस पर भी तमंचा तान दिया, पुलिस से बीड़ी और पानी की बोतल मांग कर पिया. वहीं अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में प्रदीप के द्वारा हत्या करने की घटना पूरे देश में चर्चा में बनी हुई है. पुलिस ने फिलहाल आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से घिरता देख प्रदीप ने पुलिस पर तमंचा ताने रखा, इसके बाद अपना दर्द सुनाया और बताया कि पुलिस ने डेढ़ साल से उसकी एक नहीं सुनी. इसके इलावा पुलिस की मानने के बाद आत्मसमर्पण के दौरान पुलिस के सामने ही बीड़ी पीता रहा.

डेढ़ साल बाद किया कत्ल

दरअसल, प्रदीप की पत्नी कुछ समय पहले सुरेंद्र के साथ भाग गई थी. प्रदीप कई बार थाने के चक्कर लगाए लेकिन पुलिस कुछ खास मदद नहीं कर पाई. माना जा रहा है कि इसी बात से खफा होकर प्रदीप ने सुरेंद्र की हत्या करने की प्लानिंग बनाई और अब डेढ़ साल बाद 25 फरवरी को सुरेंद्र की 3 गोलिया मार कर हत्या कर दी, जिसके बाद प्रदीप ने खुद का जुर्म वीडियो बनाकर कुबूल किया. प्रदीप ने यहां तक कह दिया कि किसी की बीवी भागे वो मेरे को बताए उसका मर्डर भी करूंगा मैं. साथ ही पुलिसवालों की हत्या की भी धमकी दी.

पुलिस ने घटना के बाद से प्रदीप की ढूंढ शुरू कर दी थी, पुलिस ने 26 फरवरी को प्रदीप को जंगलों में घेर लिया था. प्रदीप की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी, ये बात प्रदीप को बताई गई. इस बीच पुलिस से घिरता देख प्रदीप ने पुलिस पर तमंचा तान दिया.

पुलिस पर भी तान दिया तमंचा

पुलिस ने प्रदीप को आश्वासन दिया कि उसकी मां को छोड़ देंगे और उसको भी कोई हानि नहीं पहुंचाएंगे. डिप्टी एसपी ने प्रदीप को बोला कि माथे पर टीका लगाए हुए हूं, झूठ नहीं बोलूंगा… तेरे को कुछ नहीं होगा, जो भी हथियार है जमीन पर रख दे. प्रदीप ने ऐसा ही किया और फिर बीड़ी पीने लगा. एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसको कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button